Cricket Record: 3 भारतीय बल्लेबाज जिनके नाम 200 से ज्यादा वनडे मैच खेलकर भी 48 से अधिक का औसत दर्ज़ है

Nikky
विराट कोहली 
विराट कोहली 

भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपना योगदान दिया है। भारत की धरती से ही सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर जैसे बल्लेबाज दुनिया को मिले हैं। भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई शानदार बल्लेबाज आये, लेकिन सिर्फ 3 ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने भारत के लिए 200 से ज्यादा वनडे अंतरराष्ट्रीय खेलकर भी अपना औसत 48 से अधिक रखा हुआ है।

आज हम आपको उन 3 भारतीय खिलाडियों के बारे में ही बताने जा रहे हैं, जिनका वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 48 से अधिक का औसत है और उन्होंने 200 से ज्यादा मैच भारतीय टीम के लिए खेले हैं। बता दें कि इन तीन भारतीय खिलाडियों के आलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज का 200 से अधिक मैच खेलकर 48 से अधिक वनडे औसत नहीं रख पाया है।

यह भी पढ़ें: 3 भारतीय रिकॉर्ड जिन्हें टेस्ट में ओपनर के तौर पर तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा

विराट कोहली

विराट कोहली 
विराट कोहली

भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली का डेब्यू 2008 में हुआ था। विराट कोहली अपने शुरुआती दिनों से ही शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम के नियमित सदस्य बन गये। साथ ही वह आज एक सफल कप्तान भी है।

वह वर्तमान समय में भारतीय टीम के ही नहीं पूरे विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। विराट कोहली ने दुनिया के सभी देशों के खिलाफ रन बनाये हैं। विराट कोहली ने भारत में ही नहीं, बल्कि भारत के बाहर जाकर भी विदेशी जमीनों में भी बहुत रन बनाये हैं।

वह अब तक भारत के लिए 239 वनडे मैच खेल चुके हैं। जिसकी 230 परियों में उन्होंने 11286 रन बनाये हुए है, जिसमें उनका अधिकतम स्कोर 183 रन है। इस दौरान उनकी औसत 60.31 की है। उनकी यह वनडे औसत उनकी महानता को खुद ही बयां कर रहा है।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गिनती सफल कप्तानों में होती है, लेकिन इसके साथ-साथ वह एक बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं।

टेस्ट क्रिकेट में भले ही महेंद्र सिंह धोनी अपनी ज्यादा छाप न छोड़ पाए हो पर वनडे में वह एक महान बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी को मैच फिनिशर के नाम से भी जाना जाता है।

महेंद्र सिंह धोनी के नाम 350 वनडे मैच की 297 परियों 10773 रन है, जिसमें उनका औसत 50.6 है और उनका अधिकतम स्कोर 183 नॉटआउट है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा भी औसत के मामले में किसी से कम नहीं है। उन्होंने अपने अब तक अपने करियर में कुल 218 वनडे मैच खेल लिए हैं जिसमें उन्होंने 48.5 की शानदार औसत से 8686 रन बनाये हैं। वह वनडे क्रिकेट में 27 शतक और तीन दोहरे शतक भी लगा चुके हैं। 42 अर्धशतक भी वनडे क्रिकेट में वह अब तक अपने नाम कर चुके हैं। इस फॉर्मेट में 264 रन का सर्वोच्च स्कोर भी इनके नाम है।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़