हालिया समय में रोहित शर्मा लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट के शानदार बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में रोहित ने पिछले कुछ सालों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट में ओपनर के तौर पर अपनी जगह पक्की करने और अपार सफलता हासिल करने के बाद रोहित अब टेस्ट क्रिकेट में भी ओपनिंग कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में रोहित पहली बार टेस्ट क्रिकेट में ओपनर के तौर पर उतरे। ओपनर बल्लेबाज के रूप में अपनी पहली दो पारियों में रोहित ने लगातार दो शतक लगाकर अपने चयन को सही ठहराया।
पहली पारी में उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 317 रनों की साझेदारी की और 133 गेंदों में तेजी के साथ अपना शतक पूरा किया। एक नजर डालते हैं उन 3 भारतीय रिकॉर्ड्स पर जिन्हें रोहित ओपनर के तौर पर तोड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 5 खिलाड़ी जो शायद भारत के लिए दोबारा नहीं खेल पाएंगे
#3 एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के
![à¤à¤à¥à¤°à¤¾à¤®à¤ बलà¥à¤²à¥à¤¬à¤¾à¤à¥ à¤à¥ लिठमशहà¥à¤° हà¥à¤ रà¥à¤¹à¤¿à¤¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/82022-15705202969444-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/82022-15705202969444-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/82022-15705202969444-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/82022-15705202969444-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/82022-15705202969444-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/82022-15705202969444-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/82022-15705202969444-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/82022-15705202969444-800.jpg 1920w)
रोहित शर्मा छक्के लगाने की अपनी काबिलियत के लिए मशहूर हैं। टी-20 और वनडे मैचों की एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाने वाले रोहित टेस्ट में भी इस रिकॉर्ड को अपने नाम करना चाहेंगे। टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय़ बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू हैं।
1994 में श्रीलंका के खिलाफ सिद्धू ने 124 रनों की पारी के दौरान आठ छक्के लगाए थे। ओपनर के तौर पर पहली पारी में ही रोहित ने छह छक्के लगाए और फिर दूसरी पारी में भी उन्होंने सात छक्के उड़ाए, लेकिन सिद्धू के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।
#2 सबसे तेज शतक
![रà¥à¤¹à¤¿à¤¤ à¤à¥ नाम हॠà¤à¥-20 मà¥à¤ सबसॠतà¥à¤ शतà¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/752b5-15705209583574-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/752b5-15705209583574-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/752b5-15705209583574-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/752b5-15705209583574-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/752b5-15705209583574-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/752b5-15705209583574-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/752b5-15705209583574-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/752b5-15705209583574-800.jpg 1920w)
जब भी हम तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बात करते हैं तो हमारे पास बेहद कम नाम होते हैं। रोहित शर्मा इकलौते खिलाड़ी जिसने टी-20 में चार शतक लगाने के अलावा वनडे में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। टी-20 में 35 गेंदों में शतक लगाकर उन्होंने सबसे तेज टी-20 शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रखा है।
फिलहाल रोहित जिस तरह की फॉर्म में हैं उसे देखते हुए हम यह कह सकते हैं कि वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं। भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल कपिल देव के नाम है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मात्र 74 गेंदों में शतक जड़ दिया था।
यदि रोहित अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हैं तो इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि वह भारत के लिए सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।
#1 सर्वोच्च स्कोर
![à¤à¥à¤¸à¥à¤ मà¥à¤ 4 शतठलà¤à¤¾ à¤à¥à¤à¥ हà¥à¤ रà¥à¤¹à¤¿à¤¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/65d09-15705210396886-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/65d09-15705210396886-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/65d09-15705210396886-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/65d09-15705210396886-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/65d09-15705210396886-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/65d09-15705210396886-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/65d09-15705210396886-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/65d09-15705210396886-800.jpg 1920w)
क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में रोहित को हमेशा बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में देखा जाता है। वनडे में तीन दोहरे शतक के साथ रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा स्कोर बनाने की आदत बना ली है। रोहित के पास टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोर बनाने वाला बल्लेबाज बनने की क्षमता है।
एक बार सेट हो जाने के बाद टेस्ट क्रिकेट में रन बनाना काफी आसान हो जाता है क्योंकि फील्ड पूरी तरह से खुली हुई होती है। शानदार टाइमिंग वाले रोहित ओपनर के तौर पर काफी लाभ ले सकते हैं। रोहित बड़ा स्कोर बनाने के आदी हैं और वह टेस्ट क्रिकेट में एक और अदभुत रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
वीरेंदर सहवाग के 319 रनों के सर्वोच्च स्कोर को तोड़ने के लिए रोहित की तरफदारी की जा सकती है क्योंकि भारतीय बल्लेबाजों के लिए फिलहाल रन बनाना आसान हो गया है।