IPL 2020: 3 भारतीय बल्लेबाज जो आईपीएल के दौरान शारजाह में जड़ सकते हैं शतक

ऋषभ पन्त
ऋषभ पन्त

आईपीएल शुरू होने से पहले कई तरह की खबरें सामने आई थी और उनकें यूएई में मैदान बड़े होने की बात भी सामने आई थी। हालांकि इसका ख़ास फर्क आईपीएल शुरू होने के बाद देखने को नहीं मिला। बड़े स्कोर भी बन रहे हैं और खिलाड़ियों ने शतक भी जड़े हैं तथा गेंदबाजों की धुनाई आईपीएल में जैसे भारत में होती है, वैसे ही यहाँ भी देखने को मिल रही है। इसमें कोई कमी नजर नहीं आ रही है।

आईपीएल में दुबई, अबुधाबी और शारजाह में मैच खेले जा रहे हैं। देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने वाले ये तीन ही क्रिकेट स्टेडियम वहां हैं। इन पर भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों ने जबरदस्त क्रिकेट खेली है और टीवी पर मैच देखने वाले दर्शकों का भी मनोरंजन किया है। आईपीएल की यही अच्छी बात है कि जो जहाँ बैठकर मैच देखता है उसे वहीँ मनोरंजन का मौका मिलता है। इस आईपीएल में कुछ शतक आए हैं उनमें से एक शतक मयंक अग्रवाल ने शारजाह में जड़ा है और वहां मैदान छोटा है। इस लिहाज से कुछ अन्य भारतीय खिलाड़ी भी हैं जो शारजाह में शतक लगा सकते हैं। तीन का जिक्र इस आर्टिकल में किया गया है।

यह भी पढ़ें:वनडे क्रिकेट में डेब्यू करते ही हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

आईपीएल में 3 बल्लेबाज जो शारजाह में शतक लगा सकते हैं

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने अबुधाबी में खेलते हुए भी बड़े छक्के जड़े हैं ऐसे में सवाल यह है कि शारजाह में उनके बल्ला चलने पर कितने छक्के मैदान से बाहर सड़क पर गिरेंगे। मुंबई इंडियंस का मैच जिस दिन शारजाह में होगा उस समय रोहित शर्मा शतक लगा सकते हैं। वैसे भी रोहित ने अंतरराष्ट्रीय स्तर और आईपीएल में टी20 शतक जड़े हैं। शारजाह के छोटे मैदान पर उनके बल्ले से शतक की उम्मीद जरुर रहेगी। इस आईपीएल में उन्होंने एक बार केकेआर के खिलाफ 80 रन बनाए हैं।

अम्बाती रायडू

अम्बाती रायडू
अम्बाती रायडू

जब चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम शारजाह में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेल रही थी उस समय चोटिल रायडू टीम के साथ नहीं थे वरना वह शतक जड़ सकते थे। रायडू ने पहला मैच खेलते हुए मुंबई के खिलाफ 71 रन बनाए थे उसके बाद वह अगले दो मैच नहीं खेले। शारजाह में चेन्नई के अगले मैच में रायडू शतक जमा सकते हैं।

ऋषभ पन्त

ऋषभ पन्त
ऋषभ पन्त

छक्कों में ज्यादा भरोसा करने वाले ऋषभ पन्त को शारजाह का मैदान रास आ सकता है। उनके छक्के लम्बे होते हैं और दूर तक जाकर गिरते हैं। ज्यादा ताकत के कारन कई बार शॉट मिस टाइम होने के बाद भी छह रन के लिए जाता है। पन्त के पास एक शतक आईपीएल में है। इस बार वह शारजाह में खेलते हुए अपने शतकों की संख्या बढ़ा सकते हैं। वह अभी अच्छी फॉर्म में भी नजर आ रहे हैं।

Quick Links