3 भारतीय कप्तान जो सभी फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट हुए 

विराट कोहली और सौरव गांगुली
विराट कोहली और सौरव गांगुली

क्रिकेट में कोई भी बल्लेबाज बिना खाता खोले नहीं आउट होना चाहता है और अगर बात एक कप्तान की बल्लेबाज के तौर पर हो तो उसके ऊपर और भी बड़ी जिम्मेदारी होती है। एक कप्तान के तौर पर अगर आप स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं तो टीम हमेशा आपसे एक बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। बतौर कप्तान आपको संभलकर बल्लेबाजी करनी होती है क्योंकि मैच के बाद आपको ही अपनी टीम के प्रदर्शन की जवाबदेही देनी होती है। हालांकि कई बार टीम का कप्तान भी बल्लेबाजी करते हुए शून्य पर आउट हो जाता है और अपनी टीम के लिए बल्लेबाज के तौर पर योगदान नहीं दे पाता है।

Ad

यह भी पढ़ें: 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें टीम में शामिल किया गया लेकिन उन्हें कभी अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली

भारत के लिए कई बल्लेबाजों ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली और भारतीय टीम को सफलता भी दिलवाई है। बात की जाये भारत के सबसे सफल कप्तान की तो इसमें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव, सौरव गांगुली और विराट कोहली का नाम प्रमुख है। इन सभी ने कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर भारत के लिए योगदान दिया है। इस आर्टिकल में हम उन 3 भारतीय कप्तानों की बात करने जा रहे हैं, जो सभी प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट हुए हैं।

3 भारतीय कप्तान जो सभी फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट हुए

#3 महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी की तीनों ट्रॉफी हासिल करवाई। धोनी ने बतौर बल्लेबाज भी भारत के लिए ज्यादातर निचले क्रम में खेलने के बावजूद काफी ज्यादा रन बनाए हैं। धोनी ने भारत के लिए बतौर कप्तान खेली 330 पारियां खेली हैं और इस दौरान 11 बार धोनी शून्य पर आउट हुए हैं।

Ad

#2 विराट कोहली

विराट कोहली
विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम कुछ कुछ शानदार बल्लेबाजी के रिकॉर्ड दर्ज हैं और जिन्हें विराट ने बहुत ही तेजी से रन बनाते हुए हासिल किये हैं। विराट को आधुनिक समय का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है और कप्तान बनने के बाद विराट की बल्लेबाजी में और भी ज्यादा निखार आया है। हालांकि आज चेन्नई टेस्ट में विराट शून्य पर आउट हो गए, उन्हें मोईन अली ने एक शानदार गेंद से आउट किया। इस तरह बतौर कप्तान विराट के नाम 221 पारियों में 12 बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज है।

Ad

#1 सौरव गांगुली

सौरव गांगुली
सौरव गांगुली

प्रिंस ऑफ़ कोलकाता सौरव गांगुली ने अपनी कप्तानी के द्वारा भारतीय क्रिकेट में एक नयी जान फूंकी। गांगुली ने भारतीय खिलाड़ियों को आसानी से हार ना मानना सिखाया। गांगुली ने अपने कप्तानी के दौर में अपनी बल्लेबाजी से भी कई कमाल की पारियां खेली। हालांकि गांगुली के नाम बतौर कप्तान भारत के लिए सभी प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। गांगुली 195 मैचों में 13 बार शून्य पर आउट हुए।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications