आईपीएल हमेशा से ही कई खिलाड़ियों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में जगह बनाने का मंच साबित हुआ हैं। कई खिलाड़ी अपनी नेशनल टीम के लिए बहुत अच्छा खेलते हैं, पर जब बात आती है आईपीएल की तो कई ऐसे खिलाड़ी है, जो निरंतरता से कभी भी प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं।
भारत के खिलाड़ी इस लिस्ट में अकेले नहीं हैं, इसमें लगभग हर देश के खिलाड़ियों का यह ही हाल है। ऐसे कई दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं, जो आईपीएल में कभी भी निरंतरता से प्रदर्शन नहीं पाए हैं।
यह भी पढ़ें: आईपीएल की ऑलटाइम फ्लॉप इलेवन पर एक नज़र
देखते हैं 3 ऐसे भारतीय खिलाड़ी, जिनका प्रदर्शन आईपीएल निरंतर नहीं रहा है:
#) उमेश यादव
![उमेश यादव आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/c172c-15934151276723-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/c172c-15934151276723-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/c172c-15934151276723-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/c172c-15934151276723-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/c172c-15934151276723-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/c172c-15934151276723-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/c172c-15934151276723-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/c172c-15934151276723-800.jpg 1920w)
भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज उमेश यादव आईपीएल में कई टीमों का हिस्सा रहे हैं, लेकिन कभी भी उनके प्रदर्शन में निरंतरता देखने को नहीं मिली है। वो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी टीमों के लिए खेले हैं।
आईपीएल में उमेश यादव ने 121 मुकाबलों में 8.51 की इकॉनमी रेट से 119 विकेट लिए हैं। इस बीच उनकी औसत 40.07 की रही है। वैसे तो उमेश यादव में काबिलियत की कमी नहीं है, लेकिन वो कभी भी निरंतरता नहीं दिखा पाए। खासकर अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करना उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है। आईपीएल 2020 में भी उन्हें दो ही मैच खेलने का मौका मिला और फिर उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: आईपीएल की ऑलटाइम इलेवन पर एक नजर
#) इशांत शर्मा
![इशांत शर्मा](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/b2ea6-15934150727345-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/b2ea6-15934150727345-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/b2ea6-15934150727345-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/b2ea6-15934150727345-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/b2ea6-15934150727345-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/b2ea6-15934150727345-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/b2ea6-15934150727345-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/b2ea6-15934150727345-800.jpg 1920w)
इशांत शर्मा भारतीय टेस्ट टीम का प्रमुख हिस्सा हैं, उन्होंने अपने दम पर भारत को कई मैच जिताए हैं। हालांकि आईपीएल में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, वो अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स, डेक्कन चार्जर्स, किंग्स XI पंजाब, राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों के लिए खेले हैं।
हालांकि 2019 आईपीएल को छोड़ दिया जाए, तो आईपीएल में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक ही रहा है। इशांत शर्मा के पास अनुभव और टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन उस हिसाब से वो आईपीएल में परफॉर्म नहीं कर पाए हैं। आईपीएल में अभी तक इशांत शर्मा ने 90 मैचों में 8.09 की इकॉनमी रेट और 36.19 की औसत से 72 विकेट लिए हैं।
#) युवराज सिंह
![युवराज सिंह](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/9f8da-15934152784801-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/9f8da-15934152784801-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/9f8da-15934152784801-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/9f8da-15934152784801-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/9f8da-15934152784801-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/9f8da-15934152784801-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/9f8da-15934152784801-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/06/9f8da-15934152784801-800.jpg 1920w)
युवराज सिंह जैसे मैच विनर का नाम इस लिस्ट में सबको चौंका सकता है, पर उनके आंकड़े कुछ इसी तरह के हैं। युवराज सिंह दो बार आईपीएल जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन फिर भी उनके पिछले कुछ सीजन देखे जाए, तो वो काफी निराशाजनक रहे हैं। आपको बता दें 2018 और 2019 आईपीएल में युवराज सिंह को उनके खराब प्रदर्शन की वजह से टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।
अपने आईपीएल करियर में युवराज सिंह किंग्स XI पंजाब, पुणे वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं। अपने आईपीएल करियर में 132 मुकाबलों में 24.77 की औसत और 129.71 के स्ट्राइक रेट से 2750 रन बनाए।