युवराज सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने करियर में काफी कुछ हासिल किया है और उनके जैसा दूसरा मैच विनर खिलाड़ी मिलना काफी मुश्किल है। युवराज सिंह ने 2000 में अपने करियर की शुरुआत की और 2019 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया।
इस बीच युवराज सिंह आईपीएल के 12 सीजन में भी खेलते हुए नजर आए। युवराज सिंह आईपीएल में कई टीमों के लिए खेले हैं। वो 2008 से लेकर 2010 तक किंग्स XI पंजाब, 2011 एवं 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2014 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 2015 दिल्ली कैपिटल्स, 2016 एवं 2017 सनराइजर्स हैदराबाद, 2018 में किंग्स XI पंजाब और 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे।
यह भी पढ़ें: आईपीएल इतिहास के 9 ऐसे मौके जब युवराज सिंह के जबरदस्त प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम को मिली हार
आईपीएल में युवराज सिंह 132 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 2750 रन बनाए हैं। इस बीच 2016 (सनराइजर्स हैदराबाद) और 2019 (मुंबई इंडियंस) में आईपीएल जीतने वाली टीमों का हिस्सा भी रहे हैं।
युवराज सिंह अपने आईपीएल करियर में विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन जैसे दिग्गज भारतीय खिलाडियों के साथ खेले हैं। हालांकि इतनी टीमों के लिए खेलने के बावजूद कुछ ऐसे बड़े खिलाड़ी भी रहे हैं, जिनके साथ युवराज सिंह कभी आईपीएल में नहीं खेल पाए।
इस लिस्ट में हम उन्हीं खिलाड़ियों के ऊपर नजर डालेंगे, जिनके साथ युवराज सिंह एक टीम में आईपीएल में नहीं खेले हैं:
#) महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय टीम के लिए खेलते हुए युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी ने कई मैच जिताए हैं। इन जोड़ी जब एक साथ मैदान पर होती थी, तो सभी को विश्वास रहता था कि भारत को जीत जरूर मिलेगी। हालांकि फैंस इतनी सफल जोड़ी को आईपीएल में कभी भी एक टीम के लिए खेलते हुए नहीं देख पाए।
युवराज सिंह जहां 6 टीमों के लिए खेले, तो महेंद्र सिंह धोनी भी चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए आईपीएल में खेले हैं। युवराज सिंह अब रिटायर हो चुके हैं, तो फैंस को कभी भी यह दोनों दिग्गज खिलाड़ी एक साथ खेलते हुए नहीं देख पाएंगे।