किसी एक वनडे मैच में शतक बनाना और गेंद के साथ चार विकेट लेना काफी मुश्किल काम होता है। इतिहास में बहुत कम खिलाड़ी इस कारनामे को अंजाम दे पाए हैं। ऐसा प्रदर्शन करने के लिए एक खिलाड़ी को बहुत बेहतर ऑलराउंडर होना पड़ता है, तभी वह मैच में शतक लगाने के साथ 4 विकेट भी हासिल कर सकता है।
यह भी पढ़ें: 3 दिग्गज भारतीय खिलाड़ी जो अपने पूरे वनडे करियर में मात्र एक ही शतक लगा पाए
आपको जानकर ख़ुशी होगी कि एक वनडे मैच में शतक बनाने के साथ 4 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 3 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी है। आज हम उन्हीं 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्होंने एक वनडे मैच में शतक बनाने के साथ 4 विकेट भी हासिल किये हैं।
युवराज सिंह
![यà¥à¤µà¤°à¤¾à¤ सिà¤à¤¹](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f4051-15694821703808-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f4051-15694821703808-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f4051-15694821703808-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f4051-15694821703808-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f4051-15694821703808-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f4051-15694821703808-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f4051-15694821703808-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f4051-15694821703808-800.jpg 1920w)
सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने कई मौकों पर ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए खुद को साबित किया है। उनके ख़ास ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते ही भारत 28 साल बाद 2011 में वनडे विश्व कप का चैंपियन बना था। इस टूनामेंट में युवराज सिंह को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द सीरीज से भी नवाजा गया था।
बता दें कि साल 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ इंदौर में खेले गए वनडे मैच में युवराज सिंह ने पहले बल्ले के साथ 122 गेंद में 118 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं इसके बाद उन्होंने गेंद के साथ कमाल करते हुए 10 ओवर में सिर्फ 28 रन खर्च करके 4 विकेट हासिल किये थे।
उनके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारत ने यह मैच 54 रन के अंतर से जीत लिया था और उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया था।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।
सचिन तेंदुलकर
![सà¤à¤¿à¤¨ तà¥à¤à¤¦à¥à¤²à¤à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8ba49-15694823493824-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8ba49-15694823493824-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8ba49-15694823493824-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8ba49-15694823493824-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8ba49-15694823493824-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8ba49-15694823493824-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8ba49-15694823493824-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8ba49-15694823493824-800.jpg 1920w)
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम भी एक वनडे में शतक बनाने और 4 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड है। सचिन तेंदुलकर ने साल 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ढाका के मैदान पर पहले बल्ले के साथ 128 गेंदों पर 141 रन की तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 13 चौके और 3 चक्के लगाये थे। इसके बाद उन्होंने गेंद के साथ 9.1 ओवर की गेंदबाजी में मात्र 38 रन देकर 4 बड़े विकेट हासिल किये। भारत ने यह मैच 44 रन के अंतर से जीत लिया था।
सौरव गांगुली
![सà¥à¤°à¤µ à¤à¤¾à¤à¤à¥à¤²à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/41705-15694824665296-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/41705-15694824665296-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/41705-15694824665296-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/41705-15694824665296-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/41705-15694824665296-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/41705-15694824665296-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/41705-15694824665296-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/41705-15694824665296-800.jpg 1920w)
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी कई मौकों पर भारतीय टीम के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन किया है। साल 1999 में श्रीलंका के खिलाफ नागपुर के मैदान पर उन्होंने 160 गेंदों पर 130 रन का नाबाद शतक लगाया था।इसके बाद उन्होंने अपने 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। सौरव गांगुली के इस ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारत ने यह मैच 80 रन के अंतर से जीत लिया था।