भारतीय (Indian Cricket Team) टी20 टीम के मौजूदा सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी काफी फीकी रही। उन्होंने जिंबाब्वे (Zimbabwe Cricket Team) के खिलाफ दो वनडे पारियों में मात्र 31 रन बनाए। वहीं एशिया कप में खेली गई उनकी दो पारियों में उन्होंने मात्र 36 रन बनाए हैं। ये 36 रन उन्होंने हांगकांग के खिलाफ 39 गेंदों में बनाये थे।
यह सभी पारियां राहुल ने टीम के लिए ओपन करते हुए खेली हैं। उनके आंकड़ों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि राहुल अब बतौर सलामी बल्लेबाज उतने असरदार नहीं रहे जितने वह शुरुआती दिनों में रहा करते थे। ऐसे में एशिया कप के आगामी मैचों में भारत उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को बतौर सलामी बल्लेबाज मौका देकर आजमा सकता है।
इस आर्टिकल में हम उन 3 खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे जो मौजूदा टूर्नामेंट में केएल राहुल से बेहतर ओपनर साबित हो सकते हैं।
ये 3 भारतीय खिलाड़ी साबित हो सकते हैं केएल राहुल से बेहतर ओपनर
#3 सूर्यकुमार यादव
![हांगकांग के खिलाफ अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/ccd65-16620403480906-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/ccd65-16620403480906-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/ccd65-16620403480906-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/ccd65-16620403480906-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/ccd65-16620403480906-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/ccd65-16620403480906-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/ccd65-16620403480906-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/ccd65-16620403480906-1920.jpg 1920w)
सूर्यकुमार यादव को आने वाले समय में टी20 के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माना जा रहा है। बीते समय में उन्होंने छोटे प्रारूप में कुछ ऐसी पारियां खेली हैं जिन्हें देखकर उनकी प्रतिभा को बखूबी आंका जा सकता है। सूर्यकुमार यादव ने 23 टी-20 पारियों में 39.89 की औसत और 177.51 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 758 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम छह अर्धशतकों के साथ एक शतकीय पारी भी है।
बतौर सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 4 पारियों में 33.75 की औसत और 168.75 की स्ट्राइक रेट से 135 रन बनाए हैं जिसमें 76 रनों की बेहतरीन पारी भी शामिल है। उनके आंकड़ों को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ओपनिंग में राहुल से अच्छा कर सकते हैं और मौजूदा फॉर्म भी उनकी अच्छी है।
#2 ऋषभ पंत
![विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी इस लिस्ट में शामिल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/b1536-16620402740608-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/b1536-16620402740608-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/b1536-16620402740608-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/b1536-16620402740608-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/b1536-16620402740608-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/b1536-16620402740608-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/b1536-16620402740608-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/b1536-16620402740608-1920.jpg 1920w)
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी कुछ मौकों पर टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज का किरदार निभाया है, हालांकि उन्हें खुद को बतौर सलामी बल्लेबाज साबित करने के ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। वह ज्यादातर मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए ही खेले हैं। पंत के पास निडर होकर खेलने की क्षमता है और वह पावरप्ले में काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। राहुल शुरुआत में धीमा खेलते हैं और शुरूआती ओवरों के दौरान तेज रन नहीं बनाते। इस वजह से पंत एक ओपनर के तौर पर अच्छा विकल्प हो सकते हैं।
#1 विराट कोहली
![विराट कोहली भी हो सकते हैं विकल्प](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/dbd62-16620402203348-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/dbd62-16620402203348-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/dbd62-16620402203348-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/dbd62-16620402203348-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/dbd62-16620402203348-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/dbd62-16620402203348-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/dbd62-16620402203348-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/dbd62-16620402203348-1920.jpg 1920w)
इस सूची में पहले और सबसे बेहतर विकल्प भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मौजूद हैं।कोहली ने आईपीएल में कई मौकों पर अपनी टीम आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हुए ढेर सारे रन बनाए हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उन्होंने आठ टी20 पारियों में भारत के लिए ओपन करते हुए 39.71 की औसत और 148.66 की स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले हैं। विराट के आंकड़े दर्शाते हैं कि वह बतौर ओपनर काफी सफल हुए हैं। ऐसे में वह ओपनर के तौर पर केएल राहुल की जगह ज्यादा बेहतर विकल्प लगते हैं।