आईपीएल 2020 - 3 भारतीय खिलाड़ी जिनके बारे में आप जानते नहीं होंगे मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं

स्टुअर्ट बिन्नी
स्टुअर्ट बिन्नी

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। इस टीम ने अभी तक सबसे ज्यादा 4 बार आईपीएल का खिताब जीता है। अभी तक किसी और टीम ने इतनी ज्यादा बार आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है। पिछले साल ही उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1 रन से रोमांचक फाइनल मुकाबला जीता था।

Ad

मुंबई इंडियंस के अभी तक के इतिहास में कई दिग्गज खिलाड़ी टीम के लिए खेल चुके हैं। सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, प्रज्ञान ओझा, मुनाफ पटेल, सनथ जयसूर्या और आशीष नेहरा जैसे दिग्गज क्रिकेटर मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। वहीं कुछ ऐसे भी भारतीय खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेला लेकिन उनके बारे में आप जानते नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें: दो विदेशी खिलाड़ी जो अपने पहले आईपीएल सीजन में ही सबको प्रभावित कर सकते हैं

इनमें से कुछ खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए काफी सफल रहे हैं लेकिन मुंबई इंडियंस की तरफ से उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। हम आपको उन 3 क्रिकेटरों के बारे में बताते हैं जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं लेकिन शायद आपको इस बारे में पता ना हो।

मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके 3 खिलाड़ी जिनके बारे में शायद आप जानते ना हों

3.स्टुअर्ट बिन्नी

स्टुअर्ट बिन्नी
स्टुअर्ट बिन्नी

ऑलराउंडर खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2010 में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से ही की थी। उस सीजन मुंबई इंडियंस ने फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि स्टुअर्ट बिन्नी को ज्यादा मौकै उस सीजन नहीं मिले थे।

Ad

बिन्नी ने उस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए मात्र एक मुकाबला खेला। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 5 गेंद पर 8 रन बनाए थे। अशोक डिंडा ने उन्हें आउट किया था, इसके बाद गेंदबाजी में उनका आंकड़ा 0/9 था। मुंबई इंडियंस को उस मुकाबले में 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

स्टुअर्ट बिन्नी इसके बाद कई टीमों के लिए आईपीएल खेले लेकिन ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए। पिछले सीजन वो राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे लेकिन उनके रिलीज करने के बाद नीलामी में किसी और टीम ने उनके लिए बोली नहीं लगाई।

ये भी पढ़ें: 2 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट मैचों में टीम की हार में सबसे ज्यादा शतक लगाए

2.मनीष पांडे

मनीष पांडे
मनीष पांडे

भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज मनीष पांडे आईपीएल में इस वक्त सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। हालांकि मनीष पांडे आईपीएल में इससे पहले मुंबई इंडियंस की तरफ से भी खेल चुके हैं। 2008 के पहले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस ने मनीष पांडे को अपनी टीम में शामिल किया था।

Ad

हालांकि उस सीजन वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और 3 मैचों में सिर्फ 3 ही रन बना सके थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला मुकाबला खेला था और दिलचस्प बात ये है कि स्टुअर्ट बिन्नी की ही तरह उन्हें भी अशोक डिंडा ने ही आउट किया था।

1.प्रवीण कुमार

प्रवीण कुमार
प्रवीण कुमार

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। प्रवीण कुमार ने 2008 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से अपना डेब्यू किया था। वहां पर 3 सीजन खेलने के बाद वो किंग्स इलेवन पंजाब टीम में चले गए और 2013 तक उनके लिए खेले।

इसके बाद 2014 में वो मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बने। उन्हें जहीर खान के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 3 मैच खेले और 6.50 की जबरदस्त इकॉनमी रेट के साथ 3 विकेट चटकाए। इसके बाद उन्होंने गुजरात लायंस और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी आईपीएल खेला। उनके नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 14 मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications