इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2023 के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में हुआ जिसमें सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने पर्स में बचे हुए पैसों के हिसाब से मन चाहे खिलाड़ियों को खरीदा। ऑक्शन में इस बार सबसे ज्यादा कमाई इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों ने की। इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करन (18.5 करोड़) ऑक्शन में खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, वहीं भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा पैसे मयंक अग्रवाल (8.25 करोड़) के खाते में आये।
16वें सीजन के लिए हुए इस ऑक्शन में 405 में से सिर्फ 80 खिलाड़ियों को खरीदार मिले, बाकी खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। इनमें कई बड़े खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं। इस आर्टिकल में हम उन 3 प्रमुख खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे जो आईपीएल 2023 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे।
इन 3 प्रमुख खिलाड़ियों को आईपीएल 2023 ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला
#3 दसुन शनाका (श्रीलंका)
![दसुन शनाका](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/79e37-16720717498013-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/79e37-16720717498013-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/79e37-16720717498013-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/79e37-16720717498013-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/79e37-16720717498013-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/79e37-16720717498013-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/79e37-16720717498013-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/79e37-16720717498013-1920.jpg 1920w)
श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिमिटेड ओवर्स कप्तान दसुन शनाका को ऑक्शन के दौरान खरीदने में किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। आईपीएल में हमेशा से टीमें ऑलराउंडर खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल करना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में शनाका को किसी भी टीम द्वारा ना खरीदा जाना समझ से परे है। उन्होंने हाल के समय में अपनी कप्तानी में टीम को एशिया कप का टाइटल भी जितवाया था, वहीं इस साल कुछ बेहतरीन पारियां भी खेली। इसके बावजूद शनाका में किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
#2 तबरेज शम्सी (दक्षिण अफ्रीका)
![तबरेज शम्सी (Image - Espn)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/d8a97-16720716127292-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/d8a97-16720716127292-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/d8a97-16720716127292-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/d8a97-16720716127292-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/d8a97-16720716127292-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/d8a97-16720716127292-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/d8a97-16720716127292-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/d8a97-16720716127292-1920.jpg 1920w)
तबरेज शम्सी की गिनती विश्व के प्रमुख और अनुभवी स्पिनरों में होती है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में इनके आंकड बेहद शानदार हैं। हालाँकि, इसके बावजूद इस चाइनामैन गेंदबाज को ऑक्शन के दौरान खरीदने में किसी भी फ्रेंचाइजी ने रूचि नहीं दिखाई।
बता दें कि शम्सी आईपीएल में पहले आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल चुके हैं। हालाँकि, दोनों टीमों की ओर से कुल मिलाकर उन्होंने सिर्फ पांच मैच खेले हैं और इस दौरान उनका प्रदर्शन भी निराशाजनक रहाऔर उन्होंने महज 3 विकेट ही चटकाएं हैं। शायद उनका प्रभावशील आईपीएल रिकॉर्ड न होना भी ऑक्शन में अनसोल्ड रहने की एक वजह रहा।
#1 संदीप शर्मा (भारत)
![संदीप शर्मा (Image - Espn)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/8a6de-16720717209619-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/8a6de-16720717209619-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/8a6de-16720717209619-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/8a6de-16720717209619-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/8a6de-16720717209619-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/8a6de-16720717209619-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/8a6de-16720717209619-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/8a6de-16720717209619-1920.jpg 1920w)
29 वर्षीय तेज गेंदबाज संदीप शर्मा आईपीएल के प्रमुख गेंदबाजों में से एक रहे हैं। संदीप ने 2013 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था और 2022 तक उन्होंने इस लीग के सभी सीजन खेले हैं। दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने अपने आईपीएल करियर में 104 मैचों में 114 विकेट हासिल किये हैं लेकिन इस बार ऑक्शन में इस गेंदबाज को किसी भी फ्रेंचाइजी ने भाव नहीं दिया।
संदीप आईपीएल के इकलौते ऐसे गेंदबाज ने जिन्होंने विराट कोहली को सबसे ज्यादा सात बार आउट किया है। आईपीएल 2022 में उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए खेला था जिसमें वो पांच मैचों में सिर्फ 2 विकेट ले पाए थे। इस वजह से पंजाब ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज़ कर दिया था।