IPL नीलामी इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के द्वारा खरीदे गए 3 सबसे महंगे खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

#2 ग्लेन मैक्सवेल (आईपीएल 2021 नीलामी, 14.25 करोड़)

Ad
ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल

आईपीएल के जिस ऑक्शन में ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल शामिल होते हैं, वह ऑक्शन आकर्षण का केंद्र बन जाता है। पिछले सीजन खराब प्रदर्शन के बाद पंजाब किंग्स से रिलीज किये गए मैक्सवेल को इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ में खरीदा है। ख़राब प्रदर्शन के बावजूद मैक्सवेल की काबिलियत के कारण उन्हें एक बार फिर ऑक्शन में फायदा मिला। आईपीएल में 2014 सीजन में मैक्सवेल का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी अंदाज देखने को मिला था लेकिन इसके बाद से यह खिलाड़ी संघर्ष ही करता दिखा है। आगामी सीजन में विराट और एबी डीविलियर्स के साथ मैक्सवेल से भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Ad

#1 काइल जेमिसन (IPL 2021 नीलामी, 15 करोड़)

काइल जेमिसन
काइल जेमिसन

काइल जेमिसन आईपीएल नीलामी के इतिहास में आरसीबी के द्वारा खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए, जब उन्हें 2021 की नीलामी में 15 करोड़ में खरीदा गया। जेमिसन का यह पहला आईपीएल सीजन होगा और वह आरसीबी के एक अहम खिलाड़ी होंगे। न्यूजीलैंड के लिए जेमिसन ने केवल 8 टी20 खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 41 रन बनाए हैं और 9.8 के इकॉनमी रेट से 4 विकेट लिए हैं। ऐसे में इनके लिए यह काफी अहम सीजन साबित होने वाला है और आरसीबी को भी यही उम्मीद होगी कि इतनी बड़ी धनराशि के बदले उन्हें जेमिसन का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिले।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications