3. रॉस टेलर
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1a40f-15480616436688-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1a40f-15480616436688-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1a40f-15480616436688-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1a40f-15480616436688-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1a40f-15480616436688-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1a40f-15480616436688-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1a40f-15480616436688-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1a40f-15480616436688-800.jpg 1920w)
रॉस टेलर न्यूज़ीलैण्ड टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज़ी की सबसे मजबूत पिलर में से एक है, बीतें दिनों हुए श्रीलंका के विरुद्ध तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में टेलर ने 54, 90 और 137 रनों की पारियां खेली थी। बता दे की न्यूज़ीलैण्ड के तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में टेलर दूसरे स्थान पर हैं।
टेलर ने अपने करियर में अभी तक कुल 210 वनडे मैच खेले है जिसमें उन्होंने करीब 48 के औसत से कुल 7709 रन बनाये है। साथ ही टेलर के नाम 20 शतक और 45 अर्धशतक भी दर्ज है। बॉउंड्रीज़ की बात करें तो रॉस टेलर ने अपने वनडे करियर में कुल 632 चौके और 135 छक्के भी लगाए हैं।
बता दें कि रॉस टेलर आईसीसी के वर्तमान वनडे रैंकिंग में 801 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि विराट कोहली (899) और रोहित शर्मा (871) पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए है।