3 विदेशी खिलाड़ी जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं 

Neeraj
इन बल्लेबाजों आईपीएल सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये हैं
इन बल्लेबाजों आईपीएल सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये हैं

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) मानी जाती है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में इस टीम ने आईपीएल का ख़िताब पांच बार जीतने में सफलता हासिल की है। मुंबई 2008 से इस टी20 लीग के साथ जुड़ी हुई है और इस टीम के लिए सचिन तेंदुलकर, शॉन पोलॉक, सनथ जयसूर्या और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज कई खिलाड़ी खेल चुके हैं। मौजूदा आईपीएल सत्र में भी किरोन पोलार्ड, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी इस टीम के लिए खेल रहे हैं।

मुंबई ने हर सीजन में विदेशी और भारतीय खिलाड़ियों का अच्छे से चुनाव करते हुए अपनी बेस्ट टीम उतारी है, और इन खिलाड़ियों ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से इस फ्रेंचाइजी को निराश नहीं किया है। शायद यही वजह है कि आईपीएल की सबसे मजबूत टीम मुंबई इंडियंस को ही कहा जाता है। इस आर्टिकल में हम उन 3 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में जिक्र करेंगे जिन्होंने मुंबई के लिए एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं।

3 विदेशी खिलाड़ी जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं

#1 लेंडल सिमंस - 540 रन (2015)

लेंडल सिमंस (image - IPL)
लेंडल सिमंस (image - IPL)

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2015 में दूसरी बार ट्रॉफी जीती थी, और इसमें वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज लेंडल सिमंस ने अहम भूमिका निभाई थी। आईपीएल के 8वें सत्र में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मुंबई के लिए 13 मुकाबले खेले थे। जिसमें उन्होंने 45 की जबरदस्त औसत से 540 रन बनाये थे। इस दौरान सिमंस ने 6 अर्धशतक भी लगाए थे। 8वें सीजन में चेन्नई के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 37 वर्षीय सिमंस ने 45 गेंदों पर 68 रनों की उम्दा पारी खेलते हुए टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई थी।

#2 क़्विंटन डी कॉक - 529 रन (2019)

डी कॉक ने आईपीएल 2019 में कई शानदार पारियां खेली थीं
डी कॉक ने आईपीएल 2019 में कई शानदार पारियां खेली थीं

दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क़्विंटन डी कॉक ने आईपीएल 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपना पहला मैच खेला था। आईपीएल के 12वें संस्करण में बाएं हाथ का ये बल्लेबाज मुंबई की फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ गया। मुंबई के लिए खेलते हुए डी कॉक ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया और 16 मैचों में 35.26 की औसत से 529 रन बनाये। इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 132.91 का रहा था। आईपीएल 2019 में 29 वर्षीय ये बल्लेबाज ऑरेंज कैप की दौड़ में तीसरे पायदान पर रहा था।

#3 सनथ जयसूर्या - 514 रन (2008)

सनथ जयसूर्या (image - IPL)
सनथ जयसूर्या (image - IPL)

श्रीलंकाई दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने आईपीएल के तीन संस्करण खेले हैं और ये तीनों सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेले। आईपीएल के पहले सत्र में इस दिग्गज बल्लेबाज ने मुंबई के लिए 14 मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से 514 रन बनाये थे। ये रन जयसूर्या ने 42.83 की औसत से बनाये थे और इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 166 से ऊपर का रहा था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications