आईपीएल 2022 (IPL 2022) का कारवां आज गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajsthan Royals) के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले के बाद खत्म हो जाएगा। इन दोनों टीमों में से कोई एक टीम आज आईपीएल के 15वें सीजन की विजेता बनेगी। आईपीएल के इस सत्र की शुरुआत से ठीक पहले फरवरी महीने में एक मेगा ऑक्शन रखा गया था जिसमें 590 खिलाड़ी ऑक्शन लिस्ट में शामिल किये थे।
हालाँकि इनमें से सिर्फ 204 खिलाड़ियों को ही दस टीमों द्वारा खरीदा गया था। ऑक्शन में बिकने वाले इन खिलाड़ियों में से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनके बेस प्राइज से कई गुना ज्यादा रकम देकर फ्रेंचाइजी द्वारा खरीदा गया, लेकिन इनमें से कुछ ही खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के जरिये इस साल अपनी फ्रेंचाइजी के भरोसे पर खरे उतरे। वहीं कुछ खिलाड़ी टीमों द्वारा उनके बेस प्राइज पर खरीदे गए जो इस संस्करण में शानदार प्रदर्शन करने में सफल भी रहे, और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये। इस आर्टिकल में हम उन 3 खिलाड़ियों की बात करेंगे जो आईपीएल 2022 में बेस प्राइज पर खरीदे गए थे और शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे।
3 बेस प्राइस पर खरीदे गए खिलाड़ी जिन्होंने IPL 2022 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया
#3 भानुका राजपक्षे - 50 लाख (पंजाब किंग्स)
![राजपक्षे आईपीएल के इस सत्र में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/1fb49-16538267863272-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/1fb49-16538267863272-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/1fb49-16538267863272-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/1fb49-16538267863272-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/1fb49-16538267863272-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/1fb49-16538267863272-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/1fb49-16538267863272-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/1fb49-16538267863272-1920.jpg 1920w)
श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज भानुका राजपक्षे पहली बार आईपीएल जैसी बड़ी टी20 लीग का हिस्सा बने। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में राजपक्षे को पंजाब किंग्स ने इनके 50 लाख के बेस प्राइज पर इन्हें खरीद कर टीम में जोड़ा। आरसीबी के विरुद्ध खेलते हुए राजपक्षे ने अपना आईपीएल पर्दापण किया, और इस मुकाबले में बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अपनी काबिलियत का अच्छा उदाहरण पेश करते हुए 22 गेंद पर 43 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।
केकेआर के खिलाफ खेले अपने दूसरे मुकाबले में भी राजपक्षे ने तीन नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 9 गेंद पर 31 रनों की तूफानी खेली थी। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी इस खिलाड़ी ने अच्छी पारियां खेलीं। आईपीएल के इस सीजन में राजपक्षे ने 9 मुकाबले खेलते हुए 22.89 की औसत से 206 रन बनाये। इस दौरान 30 वर्षीय इस बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 159 के ऊपर का रहा।
#2 उमेश यादव - 2 करोड़ (कोलकाता नाइटराइडर्स)
![आईपीएल में अपने प्रदर्शन से इस यादव का आत्म-विश्वास जरूर बढ़ा होगा](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/52aaa-16538268551815-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/52aaa-16538268551815-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/52aaa-16538268551815-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/52aaa-16538268551815-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/52aaa-16538268551815-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/52aaa-16538268551815-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/52aaa-16538268551815-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/52aaa-16538268551815-1920.jpg 1920w)
भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव को आईपीएल के 13वें सीजन में आरसीबी की ओर से सिर्फ दो मुकाबले खेलने को मिले थे। जबकि आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे उमेश को पूरे सीजन के दौरान एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। आईपीएल के 15वें सीजन में केकेआर ने इस गेंदबाज पर दांव लगाते हुए इन्हें दो करोड़ के बेस प्राइज पर खरीदा। केकेआर की ओर से खेलते दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 12 मैचों में 21.19 की औसत से 16 विकेट अपने नाम किये। इस दौरान इनका इकॉनमी रेट 7.06 का रहा था। 15वें सीजन में उमेश ने दो बार मैन ऑफ़ द मैच के अवार्ड से भी नवाजे गए।
#1 मोहसिन खान - 20 लाख (लखनऊ सुपर जायंट्स)
![मोहसिन आईपीएल के इस सीजन में रन खर्च करने के मामले में सबसे कंजूस में से एक रहे](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/31ce2-16538269146863-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/31ce2-16538269146863-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/31ce2-16538269146863-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/31ce2-16538269146863-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/31ce2-16538269146863-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/31ce2-16538269146863-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/31ce2-16538269146863-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/31ce2-16538269146863-1920.jpg 1920w)
बाएं हाथ के युवा गेंदबाज मोहसिन खान 2020 से 2021 के दौरान मुंबई इंडियंस के खेमे का हिस्सा रहे थे। इन दोनों संस्करणों में मुंबई ने मोहसिन को 20 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा था लेकिन इस दौरान मोहसिन को आईपीएल डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। 15वें सीजन में 23 वर्षीय इस गेंदबाज को लखनऊ ने 20 लाख में खरीदते हुए अपनी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनाया। एलएसजी की ओर से खान ने इस सीजन में 9 मुकाबले खेलते हुए 14 विकेट चटकाए। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.97 का रहा जो कि इस लीग में बेहद उम्दा माना जाता है।