3 खिलाड़ी जो मुंबई इंडियंस में लसिथ मलिंगा की जगह ले सकते हैं

मिचेल स्टार्क
मिचेल स्टार्क

आईपीएल में पांच बार की चैम्पियन और डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आगामी सीजन के मिनी ऑक्शन से पहले ज्यादा बड़े नामों को रिलीज नहीं किया। मुंबई इंडियंस ने उन खिलाड़ियों को रिलीज किया जिनको आईपीएल के पिछले सीजन में कम मैच खेलने को मिले, या उन्हें मौका ही नहीं मिला। मुंबई इंडियंस ने अपने कुछ गेंदबाजों को भी टीम से बाहर किया है। इससे उनके पास नए खिलाड़ी शामिल करने की जगह भी बनती है।

पिछले साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले हर खिलाड़ी ने धाकड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम में अपनी जगह होने के लिए पुख्ता तौर पर खुद को साबित किया। कप्तान रोहित शर्मा चोट के बाद वापस आकर फाइनल में अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे और टीम को खिताब दिलाया। उनके अलावा भी कई युवा खिलाड़ियों ने विपक्षी टीमों के लिए मुश्किल खड़ी करने वाला काम किया।

व्यक्तिगत कारणों से लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस के लिए पिछले साल नहीं खेले थे लेकिन इस बार उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। हालांकि इसके बारे में उन्होंने मुंबई इंडियंस से रिलीज किये जाने के बाद बताया लेकिन मुंबई मैनेजमेंट को जानकारी थी। लसिथ मलिंगा 12 साल मुंबई इंडियंस के लिए खेले और यह काफी बड़ी बात है। कुछ खिलाड़ी रिलीज करने के बाद मुंबई इंडियंस के पास खाली जगहों में लसिथ मलिंगा की जगह शामिल करने योग्य तीन खिलाड़ियों का जिक्र इस आर्टिकल में किया गया है।

मुस्ताफिजुर रहमान

मुस्ताफिजुर रहमान
मुस्ताफिजुर रहमान

बांग्लादेश के इए बाएँ हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज को पहले भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस से खेलने का मौका मिला है। हालांकि राष्ट्रीय टीम में प्राथमिकता के चलते पिछले कुछ सीजन उन्हें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से अनुमति नहीं मिली थी लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस में उन्हें एक बार फिर से शामिल किया जा सकता है। रहमान के पास मिश्रण करने की कला है, जो उन्हें अन्य गेंदबाजों से अलग बनाती है।

मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क
मिचेल स्टार्क

पिछले सीजन खुद ही मिचेल स्टार्क ने नहीं खेलने का निर्णय लिया था। शायद कोरोना वायरस एक वजह रही होगी। आईपीएल में स्टार्क आरसीबी की तरफ से खेल चुके हैं। इस समय वह पूरे दमखम से गेंदबाजी कर रहे हैं और उनकी गति को देखते हुए मुंबई इंडियंस की टीम उन पर दाव लगाना चाहेगी। स्टार्क को लाने के लिए मुंबई इंडियंस की टीम जरुर अपनी जोर आजमाइश करेगी।

काइल जेमिसन

New Zealand v West Indies - T20 Game 1
काइल जेमिसन

न्यूजीलैंड का यह गेंदबाज पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है। पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद काइल जेमिसन का नाम काफी ज्यादा सुनने को मिल रहा है। इस आईपीएल में उनके ऊपर निश्चित रूप से बोली लगेगी और मुम्बई इंडियंस उन्हें अपनी टीम में शामिल कर एक विदेशी खिलाड़ी की जगह भरने का पूरा प्रयास करेगी। जेमिसन के आने से मुंबई की गेंदबाजी और ज्यादा मजबूत हो सकती है।

Quick Links