3 खिलाड़ी जिनके ऊपर रहेगी दिल्ली कैपिटल्स की नजर, हर-हाल में करना चाहेंगे रिटेन

vishal
Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants - 2024 Indian Premier League - Source: Getty
दिल्ली कैपिटल्स इन प्लेयर्स को रिटेन करना चाहेगी

Delhi Capitals Will Retain 3 Players: आईपीएल 2025 में इस बार खिलाड़ियों की अदला-बदली देखने को मिलने वाली है, क्योंकि इस बार नए सीजन से पहले आईपीएल 2024 मेगा ऑक्शन होने वाला है। इससे पहले सभी टीमें अपने-अपने कुछ खिलाड़ियों को जरूर रिटेन करना चाहेंगी। ये वे खिलाड़ी होंगे जिनपर टीम को सबसे ज्यादा भरोसा होगा।

ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स भी अपने तीन खिलाड़ियों को किसी भी हाल में रिटेन करना चाहेगी। इन तीनों ही खिलाड़ियों ने दिल्ली के लिए आईपीएल 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था।

इन 3 खिलाड़ियों को जरूर रिटेन करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स

3.अक्षर पटेल

आईपीएल 2024 में अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया था। बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन अक्षर ने 14 मैचों में 235 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए अक्षर ने 11 विकेट भी चटकाए थे। इसके बाद अक्षर को टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में भी चुना गया था। वहां भी अक्षर का प्रदर्शन कमाल का रहा था। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स इस ऑलराउंडर को हर हाल में रिटेन करना चाहेगी।

2. जैक फ्रेजर मैक्गर्क

ऑस्ट्रेलिया के इस युवा सलामी बल्लेबाज ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कमाल की बल्लेबाजी की थी। अपने पहले ही आईपीएल सीजन में मैक्गर्क ने बल्ले से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई थीं। पिछले सीजन मैक्गर्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 9 मैच ही खेले थे। जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 234 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे, जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल थे। इस बार दिल्ली कैपिटल्स इस विस्फोटक बल्लेबाज को किसी भी हाल में छोड़ना नहीं चाहेगी।

1. ऋषभ पंत

कार एक्सीडेंट के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की आईपीएल 2024 में वापसी हुई थी। इस सीजन पंत ने कमाल का कमबैक किया। आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत ने 13 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 446 रन बनाए थे। भले ही पूरी टीम का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन उतना अच्छा न रहा हो लेकिन पंत ने कमाल का प्रदर्शन करके कमबैक कर लिया था। इसके बाद पंत को टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में भी चुना गया था। इस टूर्नामेंट में पंत हर मैच की प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा थे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now