इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने चार बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी उठाई है। 2019 संस्करण की विजेता और मौजूदा चैंपियन आईपीएल 2020 में एक बार फिर से अपने खिताब की रक्षा करने के लिए उतरेगी। हालांकि आईपीएल में वर्चस्व स्थापित करने की लड़ाई असल में नीलामी प्रक्रिया से ही शुरू हो जाती है। मुंबई इंडियंस इस बार पिछली बार की गई कुछ गलतियों को दूर करने के लिए चालाकी से बोली लगाने की कोशिश करेगी।
मुंबई में हमेशा से ही उन लोगों का एक बड़ा दल होता है जो पर्दे के पीछे काम करते हैं। नीलामी प्रक्रिया के लिए उनके पास हमेशा से ही घरेलू क्रिकेट के प्रतिभावान खिलाड़ियो पर हर समय नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स और एक बड़ा सहायक दल रहा है। शायद यही कारण भी है कि मुम्बई इंडियंस का अंजान भारतीय प्रतिभाओं का पता लगाने का एक लंबा इतिहास रहा है।
यह भी पढ़े: आईपीएल ऑक्शन में 3 खिलाड़ी, जिन पर होगी चेन्नई सुपरकिंग्स की नजर
जसप्रीत बुमराह, पांड्या ब्रदर्स और मयंक मार्कंडे जैसे खिलाड़ियो को पहला अवसर मुंबई ने ही दिया गया था। ऐसे में इस बार भी अगर मुम्बई कुछ चौकाने वाले भारतीय नामों पर दांव लगाती है तो ये कोई आश्चर्य वाली बात नहीं होनी चाहिए।
आइये नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जिन्हे मुंबई इंडियंस आईपीएल ऑक्शन में टारगेट कर सकती है:
#3 जहीर खान (लेग स्पिनर)
अफगानिस्तान के युवा चाइनामैन गेंदबाज जहीर खान राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच नीलामी की जंग के बाद 2018 सीज़न के लिए में 60 लाख रुपये की बोली में राजस्थान के साथ जुड़े थे। हालांकि उन्हें किसी मैच में मौका नहीं मिला और इसके बाद अगली नीलामी में वह नहीं बिक सके। मयंक मार्कंडे को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड करने के बाद, मुंबई को राहुल चाहर के साथ एक विशेषज्ञ लेग-स्पिनर की जरूरत है। ऐसे में जहीर इस बार मुंबई की नजर में होंगे।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।