2011 में हुए आईपीएल में दो नई टीमों को जोड़ा गया था, जिसमें से एक पुणे वॉरियर्स इंडिया भी एक थी। हालांकि यह टीम सिर्फ 2013 तक ही आईपीएल का हिस्सा रही। इस टीम में युवराज सिंह, माइकल क्लार्क, सौरव गांगुली, आशीष नेहरा, भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ी रहे थे।
इसके बाद 2016 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के 2 साल के बैन होने के बाद दो साल के लिए 2 नई टीमों को जोड़ा। इसमें एक बार फिर पुणे की फ्रेंचाइजी शामिल थी, जिसका नाम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स। इस टीम में महेंद्र सिंह धोनी, केविन पीटरसन, रविचंद्रन अश्विन, इरफान पठान जैसे बड़े खिलाड़ी हिस्सा रहे थे।
हालांकि दोनों फ्रेंचाइजी का एक दूसरे से कोई लेना देना नहीं था, बस दोनों टीमें पुणे की ही थी। ऐसे 3 खिलाड़ी रहे हैं जो आईपीएल में पुणे की दोनों टीमों के लिए खेले हैं।
नोट: ईश्वर पांडे भी पुणे की दोनों का हिस्सा रहे हैं, लेकिन राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के लिए उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था:
#) मिचेल मार्श
ऑस्ट्रेलिया टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श को आईपीएल में सिर्फ 4 ही सीजन में खेलने का मौका मिला। इस बीच वो पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए 2011 और 2013 में खेले। 14 मुकाबलों में उन्होंने सिर्फ 190 रन बनाए। इस बीच उन्होंने कोई भी अर्धशतक या शतक नहीं लगाया। गेंद के साथ उन्होंने 14 विकेट झटके।
दूसरी तरफ राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के लिए वो सिर्फ 2016 में ही खेले हैं और इसमें उन्हें 3 मैच खेले थे। इसमें उन्होंने सिर्फ 7 रन बनाए और गेंद के साथ उन्होंने 4 विकेट झटके थे। मिचेल मार्श को आईपीएल 2020 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था।