3 कारणों से इस बार मुंबई इंडियंस आईपीएल हार सकती है

मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस

Ad

हर बार की तरह इस आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस की टीम को फेवरेट माना जा रहा है। बल्लेबाज और ऑल राउंड खिलाड़ियों के कारण मुंबई इंडियंस का अभियान हर बार ख़ासा सफल रहता है। इस आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस के पास कुछ ऐसा ही मिश्रण है। हालांकि गेंदबाजी में कुछ कमजोरी मुंबई इंडियंस की दिखाई दे सकती है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने हर सीजन में प्रभावित करने का काम किया है। इस बार अन्य टीमें भी संतुलित दिखाई दे रही हैं इसलिए मुंबई इंडियंस को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हर साल देखा जाता रहा है कि मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी कमजोर दिखती है तो उसकी भरपाई गेंदबाज कर देते हैं। गेंदबाजों ने कई बार कम स्कोर के बाद भी मुंबई इंडियंस की झोली में मुकाबला डाल दिया। इस टीम की यह सबसे अच्छी बात है। कई मौकों पर गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन को बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से ढक दिया। इस तालमेल के कारण ही मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में सबसे ज्यादा चार बार ख़िताब अपने नाम किया है। इस बार मुंबई इंडियंस की टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है और उनके लिए ख़िताब बचाना मुश्किल हो सकता है। इसके पीछे कुछ कारण है और तीन कारणों का जिक्र इस आर्टिकल में किया गया है।

यह भी पढ़ें: आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से 3 तूफानी अर्धशतक

3 कारणों से मुंबई इंडियंस हार सकती है

यूएई में खराब रिकॉर्ड

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

पिछली बार यूएई में 2014 लोकसभा चुनाव के कारण टूर्नामेंट का शुरुआती चरण खेला गया था। मुंबई इंडियंस ने अपने सभी पांच मैचों में वहां पराजय का सामना किया था। बाकी टीमों ने कम से कम दो मैचों में वहां जीत हासिल की। थी। किंग्स एलेवन पंजाब ने वहां सभी मैच जीते थे लेकिन मुंबई का रिकॉर्ड आईपीएल में काफी खराब है।

Ad

दूसरे विशेषज्ञ स्पिनर की कमी

चाहर-रोहित
चाहर-रोहित

अन्य सभी टीमों के पास कम से कम दो विशेषज्ञ स्पिनर हैं लेकिन मुंबई इंडियंस के पास राहुल चाहर और क्रुणाल पांड्या हैं। मयंक मारकंडे को टीम ने रिलीज कर दिया था। शानदार स्पिनर नहीं होने का खामियाजा मुंबई इंडियंस की टीम को भुगतना पड़ेगा। सिर्फ तेज गेंदबाजी से काम नहीं चल सकता क्योंकि बड़े मैदानों पर स्पिनरों की भूमिका अहम रहेगी।

Ad

शुरुआत में लसिथ मलिंगा का बाहर होना

मलिंगा-बुमराह
मलिंगा-बुमराह

लसिथ मलिंगा इस टीम के मख्य गेंदबाज हैं। शुरुआती कई मैचों से बाहर रहने के कारण मुंबई इंडियंस को नुकसान हो सकता है। अकेले जसप्रीत बुमराह पर तेज गेंदबाजी का जिम्मा होगा। ट्रेंट बोल्ट पहली बार खेलेंगे और धवल कुलकर्णी का इकोनोमी रेट ज्यादा है। मिचेल मैक्लैनेघन का काम अच्छा है लेकिन पिछली बार उन्होंने ज्यादा मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था। इन सबमें गेंदबाजी कमजोर कड़ी साबित हो सकती है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications