3 कारण क्यों रोहित शर्मा IPL 2025 मेगा ऑक्शन में बिक सकते हैं सबसे महंगे 

Neeraj
Photo Credit: X@d247official1
Photo Credit: X@d247official1

Rohit Sharma IPL 2025 Auction Price: आईपीएल एक ऐसी लीग है, जिसमें दुनियाभर के चुनिंदा क्रिकेटरों पर जमकर पैसों की बारिश होती है। आईपीएल 2025 से पहले एक बार फिर क्रिकेटरों की चांदी होगी, क्योंकि तीन सालों बाद मेगा ऑक्शन का आयोजन होगा। ऑक्शन में इस बार कमाई के कई पुराने रिकॉर्ड टूटते हुए नजर आ सकते हैं, क्योंकि खबरों की मानें तो कई बड़े खिलाड़ी अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने वाले हैं।

इसमें मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है। रोहित एक दशक से ज्यादा समय से मुंबई की टीम का हिस्सा हैं, लेकिन माना जा रहा है कि आगामी सीजन में वह नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। कई फ्रेंचाइजी रोहित को मेगा ऑक्शन में खरीदने के लिए पहले से रणनीति तैयार करके बैठी हुई हैं। इस आर्टिकल में हम उन 3 कारणों का जिक्र करेंगे कि क्यों रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में बिक सकते हैं सबसे महंगे।

3 कारण क्यों रोहित शर्मा IPL 2025 में बिक सकते हैं सबसे महंगे

3. अनुभवी खिलाड़ी और मार्किट वैल्यू

रोहित शर्मा को फैंस 'हिटमैन' के नाम से जानते हैं, जो इस मेगा लीग इतिहास के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। रोहित अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, जिसके बलबूते उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड स्थापित किए हुए हैं। इसके साथ कप्तानी में भी उनका कोई मुकाबला नहीं है। इन्हीं चीजों के चलते रोहित शर्मा की मार्किट वैल्यू भी बाकी अनुभवी खिलाड़ियों से कहीं ज्यादा है। इन वजहों के चलते आईपीएल के मेगा ऑक्शन में रोहित के ऊपर रिकॉर्ड तोड़ बोली लग सकती है।

2. चैंपियन खिलाड़ी वाली मानसिकता

रोहित शर्मा एक चैंपियन खिलाड़ी हैं, जो जल्दी हार नहीं मानते हैं। उनके इसी गुण की वजह से टीम इंडिया ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का टाइटल अपने नाम करने में सफलता हासिल की थी। हर फ्रेंचाइजी अपनी टीम के लिए एक ऐसे ही लीडर को चाहती है, जो पूरी टीम के अंदर चैंपियन वाली मानसिकता जगा सके।

1. फ्रेंचाइजी के बीच खरीदने की मचेगी होड़

मीडिया खबरों के अनुसार, आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों ने रोहित शर्मा को खरीदने के लिए पहले से ही 50-50 करोड़ अपनी पर्स मनी में बचाकर रखे हैं। हिटमैन को खरीदने के लिए ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजी के बीच रेस देखने को मिलना तय है और इसका फायदा रोहित को मिलेगा।

Quick Links

Edited by Neeraj
App download animated image Get the free App now