3 टीमें जिन्होंने IPL में सबसे अधिक बार मुंबई इंडियंस को दी है मात, पंजाब किंग्स भी लिस्ट में शामिल 

2019 IPL Final - Mumbai v Chennai - Source: Getty
2019 IPL Final - Mumbai v Chennai - Source: Getty

Teams Defeated Most Times MI: आईपीएल में अब तक जिन दो टीमों का दबदबा देखने को मिला है, उनके नाम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स है। ये दोनों टीमें 5-5 बार ट्रॉफी को अपने नाम करने में सफल रही हैं। मुंबई इंडियंस ने ये पांचों टाइटल रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते हैं, जो अभी भी टीम का अहम हिस्सा हैं।

Ad

मुंबई इंडियंस की टीम हमेशा से अपने आक्रामक खेल के लिए जानी जाती रही है, ये उसकी सफलता का एक बड़ा कारण है। हालांकि, कई टीमों के खिलाफ उसे काफी मौकों पर शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस आर्टिकल में हम आपको उन 3 टीमों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने IPL में सबसे ज्यादा बार मुंबई इंडियंस को रौंदा है।

3. पंजाब किंग्स (15 बार)

पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल के पहले सीजन से इस लीग का हिस्सा बनी हुई, लेकिन अभी तक ट्रॉफी जीतने का स्वाद नहीं चख पाई। हालांकि, कई सीजन में टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन के जरिए फैंस का दिल जरूर जीता है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं, इस दौरान पीबीकेएस ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, 17 मौकों पर उसे हार का सामना करना पड़ा है।

2. दिल्ली कैपिटल्स (16 बार)

IPL 2025 में इस बार दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला टाइटल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पंजाब किंग्स की तरह दिल्ली कैपिटल्स का भी अभी तक खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हुआ है। बता दें कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार हराने के मामले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे नंबर पर काबिज है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं और इस दौरान डीसी ने 16 बार जीत हासिल की है।

1. चेन्नई सुपर किंग्स (17 बार)

IPL में मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार हराने का कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स ने किया है। सीएसके ने एमआई को 17 बार शिकस्त दी है। IPL में दोनों टीमें अब तक 37 बार भिड़ी हैं और इस दौरान मुंबई इंडियंस 20 मैच जीतने में सफल रही है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications