3 टॉप एल्बम जिसमें बड़े पर्दे पर एंट्री से पहले धनश्री वर्मा ने किया काम, नेहा कक्कड़ से खास कनेक्शन 

धनश्री वर्मा
धनश्री वर्मा कई एल्बम में नजर आ चुकी हैं (photo credit: instagram/dhanashree9, nehakakkar)

3 top albums of Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। धनश्री वर्मा कई म्यूजिक वीडियो में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। इन म्यूजिक वीडियो में धनश्री वर्मा ने अपने डांस और ग्लैमर का तड़का लगाया है। इसी साल के सितंबर महीने में धनश्री वर्मा का 'बाबू की बेबी' म्यूजिक वीडियो आया था। इसमें मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी थी। हालांकि धनश्री का यह कोई पहला म्यूजिक वीडियो नहीं है, इससे पहले भी वह म्यूजिक वीडियो में अपना जलवा दिखा चुकी हैं।

Ad

हालांकि अब धनश्री वर्मा जल्द ही तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म डांस पर आधारित है। जाहिर है कि धनश्री वर्मा अपने डांस से आग लगा देंगी। आज हम आपको इस आर्टिकल में धनश्री वर्मा के उन म्यूजिक वीडियो के बारे में बताएंगे जो उन्होंने बड़े पर्दे पर आने से पहले किए हैं। खास बात ये है कि इन सभी म्यूजिक वीडियो में नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है।

धनश्री वर्मा के तीन टॉप एल्बम

3. ओ सजना

नेहा कक्कड़ और धनश्री वर्मा ने कई बार एक-साथ काम किया है।। नेहा कक्कड़ के गाने 'ओ सजना' में धनश्री वर्मा ने भी काम किया है। यह गाना साल 2022 सितंबर में रिलीज हुआ था। इस गाने में धनश्री और नेहा के साथ प्रियांक शर्मा भी हैं। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें धनश्री वर्मा ने उनके साथ डांस किया था। नेहा कक्कड़ के गाने 'मैंने पायल है छनकाई' के रीमिक्स वर्जन 'ओ सजना' पर ट्रोलिंग हुई थी। इस दौरान धनश्री ने नेहा का बचाव किया था। उन्होंने नेहा को एक शानदार आर्टिस्ट और बेहतरीन इंसान बताया था।

youtube-cover
Ad

2. कमसिन कली

अप्रैल 2024 में मौनी रॉय स्टारर फिल्म LSD 2 का टीजर रिलीज किया गया था। इस फिल्म का पहला गाना 'कमसिन कली' में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने अपना जलवा दिखाया था। इस गाने को टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने गाया है।

youtube-cover
Ad

1. बाबू की बेबी हूं मैं

साल 2024 सितंबर में धनश्री वर्मा ने म्यूजिक वीडियो 'बाबू की बेबी हूं मैं'में काम किया था। इस गाने को भी नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी थी। म्यूजिक वीडियो में धनश्री वर्मा के साथ आशिम गुलाटी और ध्वनि भानुशाली हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications