आईपीएल के पूरे इतिहास में अगर सबसे ज्यादा बोलबाला किसी देश के खिलाड़ियों का रहा है, तो वह शायद वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का रहा है। क्रिस गेल, सुनील नारायण, किरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल जैसे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी हर साल आईपीएल में अपना जलवा बिखरते हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को टी-20 स्पेशलिस्ट माना जाता है और आईपीएल में फ्रेंचाइजीयों के लिए वेस्टइंडीज के खिलाड़ी काफी फायदेमंद भी साबित होते हैं।
आईपीएल 2020 की नीलामी में भी वेस्टइंडीज के कुछ खिलाड़ियों का नाम रहेगा और आज हम उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्हें आईपीएल 2020 की नीलामी में पहली बार खरीददार मिल सकता है।
दरअसल, जिन 3 खिलाड़ियों की हम बात करने जा रहे हैं। वह वर्तमान समय में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।ऐसे में 19 दिसंबर को होने वाली आईपीएल 2020 की नीलामी में तीनों की खिलाड़ी मोटी रकम पा सकते हैं।
यह भी पढें: IPL 2020: हर टीम का एक महंगा खिलाड़ी जिसे रिलीज कर देना चाहिए
ब्रेंडन किंग
![बà¥à¤°à¥à¤à¤¡à¤¨ à¤à¤¿à¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/1a2b8-15723754625752-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/1a2b8-15723754625752-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/1a2b8-15723754625752-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/1a2b8-15723754625752-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/1a2b8-15723754625752-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/1a2b8-15723754625752-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/1a2b8-15723754625752-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/1a2b8-15723754625752-800.jpg 1920w)
ब्रेंडन किंग 24 वर्षीय दाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज है। इस युवा खिलाड़ी ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2019 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। ब्रेंडन ने गयाना अमेजन वॉरियर्स की तरफ से खेलते हुए 12 मैचों की 12 पारियों में 55.11 की शानदार औसत व 148.94 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 496 रन बनाए थे। इन्होने 1 शतक और 3 अर्धशतक इस टूर्नामेंट में लगाए थे।
ब्रेंडन किंग कैरेबियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी थे। उन्होंने कुल 32 छक्के इस सीजन में लगाए थे।
सीपीएल 2019 में किये गए अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में चुना गया है। उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उन्हें आईपीएल 2020 की नीलामी में भी खरीददार मिल सकता है।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।
ं.
जॉनसन चार्ल्स
![à¤à¥à¤¨à¤¸à¤¨ à¤à¤¾à¤°à¥à¤²à¥à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/da889-15723754142480-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/da889-15723754142480-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/da889-15723754142480-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/da889-15723754142480-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/da889-15723754142480-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/da889-15723754142480-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/da889-15723754142480-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/da889-15723754142480-800.jpg 1920w)
जॉनसन चार्ल्स ने आईपीएल 2019 की नीलामी में अपना नाम दिया था, लेकिन वह 50 लाख के कम बेस प्राइज के बावजूद अनसोल्ड हो गए थे। हालांकि उन्होंने अब सीपीएल 2019 में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए खेलते हुए 13 मैच की 13 पारियों में 31.92 की औसत से 415 रन बनाए हैं। 3 अर्धशतक भी उन्होंने इस सीपीएल में लगाए हैं। जॉनसन चार्ल्स की फॉर्म देखते हुए आईपीएल फ्रेंचाइजियां उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती है।
शेल्डन कॉटरेल
![शà¥à¤²à¥à¤¡à¤¨ à¤à¥à¤à¤°à¥à¤²](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/653c5-15723753925294-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/653c5-15723753925294-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/653c5-15723753925294-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/653c5-15723753925294-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/653c5-15723753925294-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/653c5-15723753925294-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/653c5-15723753925294-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/653c5-15723753925294-800.jpg 1920w)
शेल्डन कॉटरेल पिछले काफी समय से अपनी तेज गेंदबाजी से लगातार प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने विश्व कप 2019 में भी शानदार प्रदर्शन किया था और विश्व कप में वेस्टइंडीज के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। भारत के वेस्टइंडीज दौरे पर भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी।
सीपीएल 2019 में भी सेंट किट्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 8 मैचों में 7.83 की इकॉनामी रेट से 12 विकेट हासिल किये। उनके इस लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद कहा जा सकता है कि उन्हें आईपीएल 2020 की नीलामी में खरीददार मिल सकता है।