4 दिग्गज भारतीय खिलाड़ी जो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों के लिए आईपीएल का खिताब जीते हैं

 हरभजन सिंह
हरभजन सिंह

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विश्व की सर्वश्रेष्ठ लीग में से एक हैं। इस लीग से भारतीय खिलाड़ियों को तो फायदा होता ही है, लेकिन विदेशी टीम के खिलाड़ियों को भी इसमें खेलने से काफी फायदा होता है। इस लीग की दो सबसे सफल टीमों की बात की जाएगी, तो इसमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का नाम सबसे ऊपर आएगा।

मुंबई इंडियंस की टीम सबसे ज्यादा 4 बार, तो चेन्नई सुपर किंग्स 3 बार आईपीएल के खिताब को जीता है। ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं, जोकि इन दोनों बड़ी टीमों का हिस्सा रहते हुए आईपीएल का खिताब जीते हैं।

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस की ऑलटाइम आईपीएल इलेवन पर एक नजर

इस लिस्ट में हम ऐसे ही 4 दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों के ऊपर नजर डालेंगे, जोकि सीएसके और मुंबई दोनों के लिए खिताब जीत चुके हैं:

#) पार्थिव पटेल (चेन्नई सुपर किंग्स - 2010 और मुंबई इंडियंस- 2015 एवं 2017)

पार्थिव पटेल
पार्थिव पटेल

आईपीएल में वैसे तो पार्थिव पटेल कई टीमों का हिस्सा रहे हैं और तीन बार खिताब भी जीत चुके हैं। वो चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक बार और मुंबई इंडियंस के साथ दो हार ट्रॉफी को जीत चुके हैं। 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स, तो 2015 और 2017 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहते हुए चैंपियन बने।

2010 के फाइनल में पार्थिव पटेल खेले नहीं थे, तो 2015 और 2017 में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा तो थे, लेकिन बल्ले के साथ वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं पाए थे। हालांकि फिर भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जोकि एक से ज्यादा बार आईपीएल विनिंग टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

#) हरभजन सिंह (मुंबई इंडियंस- 2013,2015, 2017 और 2019, चेन्नई सुपर किंग्स- 2018)

हरभजन सिंह (मुंबई और सीएसके)
हरभजन सिंह (मुंबई और सीएसके)

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान हरभजन सिंह आईपीएल में दो टीमों हिस्सा रहे हैं और दोनों के लिए वो ट्रॉफी जीते हैं। हरभजन सिंह 2008 से लेकर 2017 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे और इस बीच वो 2013,2015 और 2017 में तीन बार मुंबई इंडियंस के लिए ट्रॉफी जीते। इसके बाद 2018 में वो चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने और उसी सीजन फिर से चैंपियन बने।

हालांकि हरभजन सिंह 2013 और 2015 में तो फाइनल जीतने वाली टीम के प्लेइंग इलेवन हिस्सा थे। हालांकि 2017 में मुंबई इंडियंस और 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की फाइनल जीतने वाली टीम के प्लेइंग इलेवन में नहीं थे। चेन्नई सुपर किंग्स 2019 में भी फाइनल में पहुंची थी, लेकिन मुंबई के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

# अंबाती रायडू (मुंबई इंडियंस- 2013,2015, 2017 और 2019, चेन्नई सुपर किंग्स- 2018)

 अंबाती रायडू (मुंबई और चेन्नई)
अंबाती रायडू (मुंबई और चेन्नई)

हरभजन सिंह की तरह अंबाती रायडू भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं और दोनों टीमों से चैंपियन भी बने हैं। रायडू 2013, 2015 और 2017 में मुंबई इंडियंस, तो 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहते हुए चैंपियन बने।

हालांकि अंबाती रायडू जिन 4 चार बार आईपीएल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं, सभी बार वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स 2019 में भी फाइनल में पहुंची थी, लेकिन मुंबई के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

#) कर्ण शर्मा (मुंबई इंडियंस- 2017 और चेन्नई सुपर किंग्स- 2018)

कर्ण शर्मा
कर्ण शर्मा

आईपीएल इतिहास में कर्ण शर्मा इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जोकि लगातार तीन साल ट्रॉफी जीते हैं और तीनों ही बार अलग-अलग टीमों का हिस्सा रहते हुए चैंपियन बने। 2016 में वो सनराइजर्स हैदराबाद, 2017 में मुंबई इंडियंस और 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहते हुए वो चैंपियन बने।

2016 में वो भले ही फाइनल में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। हालांकि 2017 और 2018 में भले ही पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने ज्यादा मुकाबले नहीं खेले थे, लेकिन फिर भी वो फाइनल का हिस्से रहे और उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा था। कर्ण शर्मा इस वक्त चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता