आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों की बात की जाएगी, तो उसमें हमेशा ही मुंबई इंडियंस का नाम सबसे ऊपर ही आएगा। 2013, 2015, 2017 और 2019 अभी तक आईपीएल का खिताब सबसे ज्यादा जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस ही है। इसके अलावा टीम 2010 में फाइनल भी खेल चुकी है, जहां उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।
यह भी पढें: आईपीएल की ऑलटाइम इलेवन
इसके अलावा टीम 2011,2012 और 2014 में भी प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन फाइनल तक का सफर तय नहीं कर पाए। मुंबई इंडियंस एक ऐसी टीम रही है, जिसमें कभी स्टार खिलाड़ियों की कमी नहीं रही है। पहले सीजन से लेकर अभी तक कई दिग्गज खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं। सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, सनथ जयसूर्या, एंड्रयू साइमंड्स, हर्शल गिब्स जैसे पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इस टीम के लिए खेल चुके हैं।
इस आर्टिकल में हम मुंबई इंडियंस की ऑलटाइम इलेवन पर नजर डालेंगे:
नोट: इस टीम को चुने जाने वाले खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस के लिए कम से कम 25 मैच खेले हैं।
#) सचिन तेंदुलकर
2008 से 2011 तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले सचिन तेंदुलकर 2013 तक आईपीएल खेले और इन सभी सीजन में वो मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा थे। सचिन तेंदुलकर ने अपने आईपीएल करियर में 78 मुकाबलों में 119.81 की स्ट्राइक रेट और 34.83 की औसत से 2334 रन बनाए। इस बीच सचिन ने 1 शतक और 13 अर्धशतक भी लगाए हैं।
सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। वो अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 2010 में फाइनल तक लेकर गए हुए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 100* रन है।