4 भारतीय खिलाड़ी जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं 

महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर
महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट में एक बल्लेबाज का रोल काफी अहम होता है, क्योंकि उसके ऊपर जिम्मेदारी होती है कि वो टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाए। एक बल्लेबाज के लिए शतक लगाना काफी खास होता है और इसके लिए इसे काफी मेहनत भी करनी पड़ती है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है। हालांकि वैसे कहा जाता है बल्लेबाज के लिए शुरुआत के रन काफी मुश्किल होते हैं, लेकिन असल में जब खिलाड़ी 90 के स्कोर को पार करता है, तो 100 का सफर काफी मुश्किल होता है। हमने कई बल्लेबाजों को देखा है जोकि नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं।

यह भी पढ़ें: 4 दिग्गज कप्तान जो आईपीएल में युवराज सिंह की कप्तानी में खेले हैं

इस लिस्ट में हम ऐसे ही चार भारतीय खिलाड़ियों के ऊपर नजर डालेंगे जो सबसे ज्यादा बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं:

#) महेंद्र सिंह धोनी (11 बार)

एमएस धोनी अपने करियर में कई बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं
एमएस धोनी अपने करियर में कई बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 538 मुकाबले खेले हैं। इन 538 मैचों में धोनी ने वैसे तो 16 शतक लगाए, लेकिन अपने करियर में वो 11 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट में 5 बार और 350 वनडे अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में 6 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। अपने करियर में टी20 अंतर्राष्ट्रीय में धोनी कभी नर्वस नाइंटीज का शिकार नहीं हुए।

# वीरेंदर सहवाग (11 बार)

वीरेंदर सहवाग ने अपने करियर में तिहरे और दोहरे शतक भी लगाए हैं
वीरेंदर सहवाग ने अपने करियर में तिहरे और दोहरे शतक भी लगाए हैं

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग को हमेशा ही उनकी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता रहा है। अपने करियर के दौरान सहवाग को हमेशा ही छक्के या चौके के साथ अपना शतक पूरा करते हुए देखा गया है। हालांकि वो अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 11 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं।

वीरेंदर सहवाग 104 टेस्ट मैचों में 5 बार और 251 वनडे अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में 6 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। आपको बता दें कि सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में दो तिहरा शतक और वनडे में एक दोहरा शतक लगाया है।

#) राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में 24 हजार से ज्यादा रन बना
राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में 24 हजार से ज्यादा रन बनाए

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 24,000 से ज्यादा रन बनाए और उन्होंने 48 शतक भी लगाए हैं। हालांकि राहुल द्रविड़ 509 मुकाबलों में 14 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं।

राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट में 10 बार और वनडे क्रिकेट में 4 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए।आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ ओवरऑल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नर्वस नाइंटीज का शिकार होने वाले सयुंक्त रूप से एबी डीविलियर्स (14) के साथ दूसरे स्थान पर ही हैं।

#) सचिन तेंदुलकर (28 बार)

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम काफी सारे रिकॉर्ड हैं। हालांकि शायद फैंस को पता न हो कि सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नर्वस नाइंटीज का शिकार सबसे ज्यादा बार हुए हैं। वो अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 28 बार नर्वस नाइंटीज में आउट हुए।

463 वनडे मुकाबलों में 10 बार, तो 200 टेस्ट मुकाबलों में 18 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता