4 उपलब्धियां जो भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में नहीं, विराट कोहली की कप्तानी में हासिल की  

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली 
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली 

#3 न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतना

Ad
भारतीय टी20 टीम 
भारतीय टी20 टीम

अगर भारत के टी20 रिकॉर्ड कोई कमी थी तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड था। लगभग एक दशक तक भारत ने टी20 में कीवी टीम को नहीं हराया था। भारत 2016 टी20 विश्व कप के दौरान भी न्यूजीलैंड के के खिलाफ नहीं जीत पाया था लेकिन 2017 में विराट की कप्तानी में अपने रिकॉर्ड में सुधार किया।

Ad

नवंबर 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच आशीष नेहरा का आखिरी मैच था और टीम ने मैच जीतकर नेहरा को एक यादगार विदाई दी। दूसरे टी20 में टीम को हार मिली लेकिन तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने उनके खिलाफ पहली टी20 सीरीज जीती। इसके बाद इस साल की शुरुआत में विराट ने न्यूजीलैंड को उन्हीं के घर में 5-0 से टी20 सीरीज में पराजित किया।

#4 श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीत

भारतीय टेस्ट टीम 
भारतीय टेस्ट टीम

भारत और श्रीलंका ने एक दूसरे के खिलाफ काफी क्रिकेट खेली है। वास्तव में, उन्होंने लगभग हर साल कम से कम एक गेम (किसी भी प्रारूप में) खेला है। जबकि भारत का श्रीलंका के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है, लेकिन उन्होंने 23 साल तक श्रीलंका में टेस्ट श्रृंखला नहीं जीती।

एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को 1-1 से ड्रॉ करवाया था। भारतीय टीम ने विराट की कप्तानी में 2017 के दौरे पर श्रीलंका में बेहतरीन प्रदर्शन किया और 3-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications