4 खिलाड़ी जो इस साल आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीत सकते हैं 

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

#2 विराट कोहली

Ad
विराट कोहली 
विराट कोहली

क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ आंकड़ों की बात हो और उसमें विराट कोहली का नाम ना हो ऐसा होना तो काफी मुश्किल प्रतीत होता है। लगातार 2 साल से आईसीसी ओडीआई प्लेयर का खिताब जीतने वाले विराट कोहली की आंख तीसरी बार इस खिताब को जीतने पर होगी और उन्होंने इसका दावा भी काफी मजबूती से पेश किया है। कोहली ने 2019 में 25 पारियां खेलीं और 59.86 की औसत से 1377 रन बनाए।

Ad

भारतीय कप्तान के नाम इस साल 5 शतक और 7 अर्द्धशतक हैं , जिसमें 133 चौके और 8 छक्के शामिल हैं। इस साल विराट और रोहित में ओडीआई में रनों के लिए कड़ी टक्कर दिखाई दी और ऐसे में देखना लाजमी होगा कि आईसीसी किसे ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित करती है।

#1 रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने 2019 में 28 वनडे (27 पारियों) में 57.30 की औसत से 1490 रन बनाए। उन्होंने वनडे में 2019 में 7 शतक बनाए। सात अलग-अलग विरोधियों के खिलाफ सात शतकों के अलावा, रोहित ने कैलेंडर वर्ष में छह अर्धशतक भी बनाए। उन्होंने साल में 146 चौके और 36 छक्के भी अपने नाम किए। रोहित ने 2017 और 2018 में सबसे ज्यादा वनडे रन वालों की सूची में नंबर 2 पर थे जबकि विराट कोहली नंबर 1 पर थे लेकिन वर्ष 2019 रोहित के नाम रहा और उन्होंने इस बार विराट को पीछे छोड़ शीर्ष स्थान पर कब्ज़ा किया।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications