IPL 2020: 4 खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस से कभी रिलीज नहीं करना चाहिए

किरोन पोलार्ड Enter caption
किरोन पोलार्ड Enter caption

मुंबई इंडियंस का नाम सुनते ही आईपीएल में चैम्पियन टीम की याद सभी को आ जाती है। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है और इस टीम को बनाने में इसके खिलाड़ी ही सबसे ज्यादा आगे रहे हैं। एकजुटता मुंबई इंडियंस की ताकत है क्योंकि इसके कारण ही यह टीम इस मुकाम तक पहुंच पाई है। इस बार भी मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के फाइनल में गई है और एकतरफा जीतती हुई गई है। किसी भी टीम ने उन्हें ग्रुप चरण में पहले स्थान से हटाने का प्रयास भी नहीं किया। मुंबई इंडियंस की यही खासियत सबको पसंद आती है।

यूएई में जाने से पहले मुंबई इंडियंस का पिछला रिकॉर्ड देखा जा रहा था और उन्हें वहां मिली पांच हार को लेकर विश्लेषण किये जा रहे थे। मुंबई इंडियंस ने अपने प्रदर्शन के दम पर उन विश्लेषणों को खोखला साबित कर दिया। अपने धमाकेदार खेल और अंदाज से इस टीम ने एक बार फिर से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। इसके पीछे इस टीम के कुछ खिलाड़ियों का हाथ है जिन्हें इस टीम को कभी रिलीज नहीं करना चाहिए।

मुंबई इंडियंस के इन खिलाड़ियों को रिलीज नहीं करना चाहिए

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या को कभी रिलीज क्यों नहीं करना चाहिए यह इस आईपीएल के कुछ मैचों में उनकी पारियों से पता चला है। हार्दिक पांड्या फिनिशिंग की क्षमता रखते हैं और किसी भी गेंदबाज को आसानी से हिट कर सकते हैं। इन खूबियों वाले खिलाड़ी को कभी रिलीज नहीं करना चाहिए क्योंकि अंतिम ओवरों में तेजी से बल्लेबाजी के लिए हर बार यही खिलाड़ी काम आता है।

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह

विश्व क्रिकेट के धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस आईपीएल में भी अपनी गेंदबाजी का धाकड़ दम दिखा रहे हैं। जसप्रीत बुमराह अपने दम पर मैच जिताने का माद्दा रखते हैं और वे मुंबई इंडियंस के मुख्य गेंदबाज हैं। उन्हें कभी रिलीज करने की गलती इस टीम को नहीं करनी चाहिए।

किरोन पोलार्ड

किरोन पोलार्ड
किरोन पोलार्ड

कितना ही बड़ा स्कोर हो, किरोन पोलार्ड जब क्रीज पर होते हैं, तो मुंबई इंडियंस की जीत के आसार रहते हैं। किरोन पोलार्ड ने कई मौकों पर यह साबित किया है। इस आईपीएल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों में पोलार्ड पहले और पांड्या दूसरे स्थान पर हैं। किरोन पोलार्ड शुरू से ही मुंबई इंडियंस के साथ ही खेले हैं। उन्हें कभी रिलीज नहीं करना चाहिए।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

इस टीम के मुख्य खिलाड़ी और चार बार चैम्पियन बनाने वाले रोहित शर्मा की लीडरशिप और बल्लेबाजी दोनों बेहतरीन है। हालांकि इस आईपीएल में वह नहीं चले लेकिन टीम अच्छा कर रही है। अपने दिन रोहित शर्मा किसी भी टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में सक्षम हैं और उनके रहने भर से विपक्षी गेंदबाजों का मनोबल गिर जाता है। मुंबई को उन्हें हमेशा अपने साथ रखना चाहिए।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma