मुंबई इंडियंस का नाम सुनते ही आईपीएल में चैम्पियन टीम की याद सभी को आ जाती है। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है और इस टीम को बनाने में इसके खिलाड़ी ही सबसे ज्यादा आगे रहे हैं। एकजुटता मुंबई इंडियंस की ताकत है क्योंकि इसके कारण ही यह टीम इस मुकाम तक पहुंच पाई है। इस बार भी मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के फाइनल में गई है और एकतरफा जीतती हुई गई है। किसी भी टीम ने उन्हें ग्रुप चरण में पहले स्थान से हटाने का प्रयास भी नहीं किया। मुंबई इंडियंस की यही खासियत सबको पसंद आती है।
यूएई में जाने से पहले मुंबई इंडियंस का पिछला रिकॉर्ड देखा जा रहा था और उन्हें वहां मिली पांच हार को लेकर विश्लेषण किये जा रहे थे। मुंबई इंडियंस ने अपने प्रदर्शन के दम पर उन विश्लेषणों को खोखला साबित कर दिया। अपने धमाकेदार खेल और अंदाज से इस टीम ने एक बार फिर से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। इसके पीछे इस टीम के कुछ खिलाड़ियों का हाथ है जिन्हें इस टीम को कभी रिलीज नहीं करना चाहिए।
मुंबई इंडियंस के इन खिलाड़ियों को रिलीज नहीं करना चाहिए
हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या को कभी रिलीज क्यों नहीं करना चाहिए यह इस आईपीएल के कुछ मैचों में उनकी पारियों से पता चला है। हार्दिक पांड्या फिनिशिंग की क्षमता रखते हैं और किसी भी गेंदबाज को आसानी से हिट कर सकते हैं। इन खूबियों वाले खिलाड़ी को कभी रिलीज नहीं करना चाहिए क्योंकि अंतिम ओवरों में तेजी से बल्लेबाजी के लिए हर बार यही खिलाड़ी काम आता है।
जसप्रीत बुमराह
विश्व क्रिकेट के धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस आईपीएल में भी अपनी गेंदबाजी का धाकड़ दम दिखा रहे हैं। जसप्रीत बुमराह अपने दम पर मैच जिताने का माद्दा रखते हैं और वे मुंबई इंडियंस के मुख्य गेंदबाज हैं। उन्हें कभी रिलीज करने की गलती इस टीम को नहीं करनी चाहिए।