AUS vs IND: वनडे श्रृंखला में भारतीय खिलाड़ी बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड 

Enter caption

#3. रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं इस दिग्गज का वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड

Ad
England v India - 3rd Vitality International T20

हाल में ही पिता बनने वाले हिटमैन रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में अब तक 200 छक्के लगा चुके हैं। इस श्रृंखला में अगर उनके बल्ले से 3 और छक्के निलकते हैं तो वे मिस्टर 360 के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डीविलियर्स को (202 छक्कों) पीछे छोड़ शीर्ष 5 शामिल हो जायेंगे।

Ad

351 छक्कों के साथ पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी इस सूची में पहले स्थान पर हैं। वे वनडे क्रिकेट में 300 छक्के लगाने वाले विश्व के इकलौते खिलाड़ी हैं। वहीं सिक्स मशीन के नाम से मशहूर विंडीज के सलामी बल्लेबाज़ क्रिस गेल 275 छक्कों के साथ दूसरे, श्रीलंका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी सनथ जयसूर्या 270 छक्कों के साथ तीसरे और अंत में भारतीय टीम के ही भूतपूर्व कप्तान और वर्तमान विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी 218 छक्कों के साथ सूची में चौथे स्थान पर काबिज़ हैं।

आपको बता दें कि रोहित साल 2018 में वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में पहले स्थान पर थे। जहाँ उन्होंने 19 मैचों की 19 पारियो में 73 से ज्यादा की औसत से 1030 रन बनाये। इस दौरान उनके बल्ले से 39 छक्के निकले थे।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications