Cricket Records: विदेशी मैदानों पर सबसे ज्यादा शतक मारने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहना एक बहुत बड़ी बात है। किसी क्रिकेटर की असली परीक्षा तब होती हैं जब वह घर से बाहर विदेशी मैदानों पर खेलता है। विदेशी मैदानों पर परिस्थितियां अलग होती हैं। इन कठिन परिस्थितियों में जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता हैं उसे एक बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता है। सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ियो ने घर से बाहर खेलते हुए भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें: 5 खिलाड़ी जो भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं

ऐसे भी कुछ खिलाड़ी हैं जिन्होंने विदेशी मैदानों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ढेर सारे शतक भी मारे हैं। हम यहां विदेशी मैदानों पर सबसे ज्यादा शतक मारने वाले टॉप 5 बल्लेबाजो की बात कर रहे हैं।


#5 जैक कैलिस, दक्षिण अफ्रीका

जैक कैलिस
जैक कैलिस

इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑल राउंडर जैक कैलिस हैं। कैलिस ने अपने पूरे करियर में दक्षिण अफ्रीका के लिए गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है।

कैलिस ने वनडे और टेस्ट दोनों में 10,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान जैक कैलिस ने अपने करियर में कुल 62 अंतर्राष्ट्रीय शतक मारे हैं, जिसमें से 33 शतक विदेशी मैदानों पर बने हैं। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इनके नाम 550 से ज्यादा विकेट भी हैं। कैलिस ने आईपीएल में भी 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं।


#4 रिकी पोंटिंग, ऑस्ट्रेलिया

रिकी पोंटिंग
रिकी पोंटिंग

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान और बल्लेबाजो में से एक हैं। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पूरे विश्व मे कई सारे मैच जीते थे।

रिकी पोंटिंग ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 27, 000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान पोंटिंग ने टेस्ट क्रिकेट में 41 और वनडे क्रिकेट में 30 शतक भी मारे। उन्होंने कुल 71 शतक मारे, जिसमें से 35 शतक उन्होंने विदेशी मैदानों पर खेलते हुए लगाया।

#3 विराट कोहली, भारत

विराट कोहली
विराट कोहली

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली हैं। कोहली इस समय के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजो में से एक हैं। यह लगातार पिछले कुछ सालों से अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 20000 से भी ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने कुल 70 अंतर्राष्ट्रीय शतक मारे हैं, जिसमें से 38 शतक विदेशी मैदानों पर खेलते हुए बने हैं।


#2 कुमार संगकारा, श्रीलंका

कुमार संगकारा
कुमार संगकारा

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी कुमार संगकारा हैं। इनकी गिनती श्रीलंका के सबसे सफल खिलाड़ियो में होती हैं।

उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 28000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान संगकारा ने 63 अंतर्राष्ट्रीय शतक मारे हैं, जिसमें से 38 शतक विदेशी मैदानों पर खेलते हुए बने हैं।


#1 सचिन तेंदुलकर, भारत

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में पहले स्थान पर भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्हें क्रिकेट का भगवान माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में बहुत सारे रिकॉर्ड बनाए हैं।

सचिन ने अपने करियर में 34,000 से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100 शतक मारे हैं, जिसमें से 57 शतक उन्होंने घर से बाहर खेलते हुए विदेशी मैदानों पर बनाए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता