5 बल्लेबाज जिन्होंने IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं, रोहित शर्मा ने टॉप स्थान किया हासिल

रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली (Photo Credit: BCCI)
रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली (Photo Credit: BCCI)

Most Sixes for Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन (IPL 2024) में आज पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई के लिए आज दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपना 250वां आईपीएल मुकाबला खेलने उतरे थे। इस खास मुकाबले में रोहित ने 25 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली। रोहित अपनी पारी के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बनने में कामयाब रहे।

इस आर्टिकल में हम मुंबई इंडियंस के उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा किया है।

इन 5 बल्लेबाजों ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं

5. सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने खेली तूफानी पारी (Photo Credit: BCCI)
सूर्यकुमार यादव ने खेली तूफानी पारी (Photo Credit: BCCI)

मुंबई इंडियंस के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब तक टीम का 89 मैचों में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से मुंबई के लिए 98 छक्के निकले हैं। सूर्या का बल्ला आज पंजाब के खिलाफ मुकाबले में भी जमकर चला। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली।

2. इशान किशन

इशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 82 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान इशान के बल्ले से 103 छक्के निकले हैं। इशान टीम के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं और पिछले कई सीजन से टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं।

3. हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने अपने इंडियन प्रीमियर लीग के करियर में मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक 99 मुकाबले खेले हैं। इन मुकाबलों में हार्दिक का बल्ला जमकर गरजा है। हार्दिक के बल्ले से 105 छक्के निकले हैं। हार्दिक आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी कर रहे हैं।

2. किरोन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके टीम के मौजूदा बल्लेबाजी कोच किरोन पोलार्ड ने अपने आईपीएल करियर में कई यादगार पारियां खेली। पोलार्ड के बल्ले से छक्के बहुत आसानी से निकलते थे। उन्होंने अपने करियर में 189 मैच मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे। इस दौरान उनके बल्ले से 223 छक्के निकले थे।

1. रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान रहे और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज सभी को पछाड़कर इस टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित ने यह खास उपलब्धि मुंबई इंडियंस के लिए अपने करियर के 205वें मुकाबले में हासिल की। रोहित के नाम 224 छक्के दर्ज हो गए हैं।

Quick Links