IPL 2025: 5 बड़े रिकॉर्ड जो आज SRH vs DC मैच में बन सकते हैं, केएल राहुल के पास इतिहास रचने का मौका

Ujjaval
2025 IPL - Delhi Capitals v Rajasthan Royals - Source: Getty
केएल राहुल बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं

Milestones Can Achieved SRH vs DC Match: IPL 2025 का 55वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला है। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम से सीधा प्रसारित होगा। एसआरएच अंक तालिका में अभी 9वें स्थान पर हैं और उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सभी मुकाबले जीतने हैं और उम्मीद करनी हैं कि अन्य टीमों के मुकाबले उनके हित में जाए। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर हैं और उनके लिए हर एक मैच महत्वपूर्ण रहेगा। यह मुकाबला कड़ी टक्कर का हो सकता है और कुछ खिलाड़ी मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते है। इस आर्टिकल में हम 5 बड़ी उपलब्धियों के बारे में बात करेंगे, जो SRH vs DC मैच में देखने को मिल सकती हैं।

Ad

1. केएल राहुल के पास टी20 में 8000 हजार रन पूरे करने का मौका

Ad

दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम की जिम्मेदारी IPL 2025 में केएल राहुल ने अपने कंधों पर ली है। उन्होंने 9 परियों में 371 रन जड़े हैं और उनकी औसत 53 की है। राहुल ने टी20 में अब तक 222 परियों में 7,957 रन अर्जित किए हैं। उन्हें 8,000 रन पूरे करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 43 या उससे ज्यादा रन बनाने होंगे।

2. हर्षल पटेल IPL में 150 विकेट पूरे कर सकते हैं

Ad

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने IPL 2025 में 9 मुकाबले खेले हैं और 13 विकेट हासिल किए हैं। हर साल हर्षल ढेरों विकेट अपने नाम करते हैं। IPL में अब तक उन्होंने 148 विकेट प्राप्त किए हैं और 150 का आंकड़ा छूने के लिए उन्हें दिल्ली के दो खिलाड़ियों की आउट करना होगा।

3. कुलदीप यादव के पास IPL में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका

Ad

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव ने IPL 2025 में अब तक 10 मुकाबले खेलते हुए 12 विकेट झटके हैं लेकिन पिछले तीन मुकाबलों में उनके नाम कोई सफलता नहीं रही है। वो काफी सालों से IPL खेल रहे हैं और अब तक 99 विकेट हासिल कर चुके हैं। उन्हें शतक पूरा करने के लिए हैदराबाद के सिर्फ एक खिलाड़ी को पवेलियन का रास्ता दिखाना होगा।

4. ट्रेविस हेड को टी20 में 200 छक्के पूरे करने के लिए 3 सिक्स चाहिए

Ad

सनराइजर्स हैदराबाद के ताबड़तोड़ सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड के लिए IPL 2025 उतार-चढाव वाला रहा है। उन्होंने इस सीजन में कुल 41 चौके और 9 छक्के जड़े हैं। हेड को अगर अपने टी20 करियर में 200 छक्के पूरे करने हैं, तो डीसी के खिलाफ तीन गेंदों को हवाई यात्रा करानी होगी। अब तक वो 197 छक्के लगा चुके हैं।

5. करुण नायर को IPL में 50 छक्के पूरे करने के लिए 3 सिक्स की जरूरत है

दिल्ली कैपिटल्स के करुण नायर के लिए IPL 2025 काफी चर्चा का विषय रहा है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 89 रन की पारी खेलते हुए धमाकेदार वापसी की थी। इस साल उन्होंने अब तक 6 पारियों में 154 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 177.01 का है। IPL में 74 पारियों में करुण ने 47 छक्के लगाए हैं। सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में करुण अगर तीन छक्के लगा लेते हैं, तो वो 50 का आंकड़ा छू लेंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications