5 बड़े खिलाड़ी जिनकी मुंबई इंडियंस टीम में लंबे समय बाद हो सकती है वापसी

vishal
nitish rana
क्विंटन डी कॉक (बाएं) और नीतीश राणा (दाएं) (X/@GautamGambhir, @mipaltan)

5 Big Players Could Return In Mumbai Indians: आईपीएल के नए सीजन से पहले इस बार मुंबई इंडियंस में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। कई रिपोर्ट के मुताबिक टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया गया था, जिसपर काफी बवाल भी देखने को मिला था। फैंस को फ्रेंचाइजी का ये फैसला बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था।

इस बार आईपीएल का मेगा ऑक्शन होने वाला है और इसी वजह से इस बार 5 खिलाड़ियों की लंबे समय के बाद मुंबई इंडियंस में वापसी हो सकती है।

इन 5 खिलाड़ियों की मुंबई इंडियंस में हो सकती है वापसी

5.क्विंटन डी कॉक

लखनऊ सुपर जायंट्स के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक पिछले तीन साल से एलएसजी के साथ खेल रहे हैं। आईपीएल 2024 डी कॉक के लिए उतना खास नहीं रहा था। ऐसे में अगर लखनऊ ने उन्हें रिलीज किया तो आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले क्विंटन की अपनी पुरानी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस में वापसी हो सकती है। साल 2021 तक डी कॉक मुंबई टीम का हिस्सा थे।

4.अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे के लिए आईपीएल 2024 कुछ खास नहीं रहा था। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए रहाणे पिछले सीजन ज्यादा बड़ी पारियां नहीं खेल पाए थे। ऐसे में सीएसके आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रहाणे को रिलीज कर सकती है। जिसके बाद हो सकता है रहाणे की अपनी पुरानी आईपीएल टीम मुंबई में वापसी हो जाए।

3.नितीश राणा

बाएं हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा पिछले कई सीजन से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए आ रहे हैं। हालांकि नितीश ने साल 2015 में अपना आईपीएल डेब्यू मुंबई इंडियंस के लिए किया था। अब आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर नितीश राणा को रिलीज कर सकती है। जिसके बाद राणा की एंट्री अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में हो सकती है। आईपीएल 2024 नितीश के लिए कुछ खास नहीं रहा था और वे उंगली की चोट के कारण खेल नहीं पाए थे।

2.जयदेव उनादकट

बाएं हाथ के तेज गेंदबाद जयदेव उनादकट को आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए देखा गया था। इससे पहले जयदेव राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला करते थे। इतना ही नहीं जयदेव ने मुंबई इंडियंस के लिए भी क्रिकेट खेला है। ऐसे में अगर आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद जयदेव को रिलीज करती है तो मुंबई इंडियंस उनको अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

1.क्रुणाल पांड्या

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ ही की थी। इसके बाद उनको लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया था। आईपीएल 2024 क्रुणाल के लिए उतना अच्छा नहीं रहा था। क्रुणाल ना तो बल्ले से और ना ही गेंद से कुछ खास कमाल कर पाए थे। ऐसे में इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स उनको रिलीज कर सकती है। जिसके बाद क्रुणाल की अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापसी हो सकती है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now