5 बड़े रिकॉर्ड जो Champions Trophy में भारतीय खिलाड़ियों के नाम हैं दर्ज

England v India: Final - ICC Champions Trophy - Source: Getty
England v India: Final - ICC Champions Trophy - Source: Getty

5 Big Records Held by Indian Players in Champions Trophy: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज बुधवार से होगा और पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान की टक्कर न्यूजीलैंड से होगी। वहीं, भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा।

Ad

टीम इंडिया पिछले संस्करण में आखिरी मौके पर ट्रॉफी जीतने से चूक गई थी। फाइनल मैच में मेन इन ब्लू को पाकिस्तान के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस बार टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज को 3-0 से जीता है, इससे पता चलता है कि रोहित शर्मा एंड कंपनी शानदार फॉर्म है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय खिलाड़ियों के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन 5 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे, जो भारतीय खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी में बनाए हैं।

5. पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहले विकेट के लिए सभी बड़ी पार्टनरशिप निभाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग और सौरव गांगुली के नाम दर्ज है। 2002 में हुए संस्करण में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए मैच में सहवाग और गांगुली ने पहले विकेट के लिए 192 रन जोड़े थे। दोनों बल्लेबाजों ने शतक जड़े थे और भारत ने 8 विकेट से मैच जीता था।

4. सबसे ज्यादा शतक

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के संयुक्त रूप से पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के नाम है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तीन शतक लगाए हैं। हर्शल गिब्स, सौरव गांगुली और क्रिस गेल के नाम भी तीन-तीन शतक हैं, लेकिन धवन इन चारों बल्लेबाजों में सबसे बेहतर औसत के साथ टॉप पर हैं।

3. हाईएस्ट स्ट्राइक रेट

Ad

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे हाईएस्ट स्ट्राइक रेट से रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन के नाम दर्ज है। धवन ने इस टूर्नामेंट में 101.59 स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 92.32 के स्ट्राइक रेट के साथ विराट कोहली धवन से पीछे हैं। धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी में 77.88 की औसत से 701 रन बनाए।

2. सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर

शिखर धवन के नाम चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 3 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। इस तरह ने धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी में 6 बार 50 प्लस स्कोर बनाया है।

1. सबसे ज्यादा छक्के

आक्रामक रवैये से खेलने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। गांगुली ने टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले और 17 छक्के जमाए। 15 छक्कों के साथ क्रिस गेल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications