WPL 2025: 5 बड़े रिकॉर्ड जो मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में बने, विस्फोटक ओपनर ने बड़ी उपलब्धि की हासिल

Photo Credit: X@wplt20
Photo Credit: X@wplt20

List of Records Broken in MI vs DC Match: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की टीम मुंबई को आखिरी गेंद पर 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह दिल्ली ने WPL 2025 में अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है।

Ad

पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाबी पारी में दिल्ली ने पूरे ओवर खेलते हुए 8 विकेट खोकर 2 विकेट से जीत हासिल की। निकी प्रसाद प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। इस मैच में कई बड़े ध्वस्त हुए। इस आर्टिकल में हम आपको उन 5 रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे, जो मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच में बने

5. WPL में टारगेट का पीछा करते हुए सबसे करीबी अंतर से जीत

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 165 रन का टारगेट रखा। जिसे हासिल करने के लिए DC को भी काफी मेहनत करनी पड़ी। दिल्ली ने आखिरी गेंद पर 8 विकेट खोकर टारगेट को हासिल किया। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स दो विकेट से मैच जीतने में सफल रही। WPL में टारगेट का पीछा करते हुए ये सबसे करीबी अंतर से मिली जीत है।

4. आखिरी गेंद पर सफलतापूर्वक टारगेट हुआ चेज

डब्लूपीएल के इतिहास में ये महज दूसरा मौका है, जब आखिरी गेंद पर सफलतापूर्वक टारगेट चेज हुआ चेज है। पहली बार ये कारनामा 2024 में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच में देखने को मिला था।

3. WPL में DC ने अपना सबसे बड़ा टारगेट किया चेज

WPL के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बार इतना बड़ा टारगेट चेज करने में सफलता हासिल की है। इसी के साथ मुंबई इंडियंस के विरुद्ध इतने बड़े टारगेट को हासिल करने वाली दिल्ली कैपिटल्स पहली टीम बन गई है।

2. नेट साइवर-ब्रंट दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजी बनीं

Ad

इस मैच में नेट साइवर-ब्रंट ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर 80 रन की अहम पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 13 चौके निकले। इस पारी की मदद से नेट साइवर-ब्रंट अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ WPL में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। नेट साइवर-ब्रंट 6 पारियों में 187 रन बना चुकी हैं। उन्होंने एलिस पेरी को पीछे छोड़ा है।

1. शेफाली वर्मा ने DC की ओर से एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं

WPL में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम दर्ज हो गया है। शेफाली ने साइका इशाक के ओवर में 22 रन बटोरे। इसमें एक छक्का और 4 चौके शामिल रहे। इससे पहले ये रिकॉर्ड जेस जोनासेन (19) के नाम दर्ज था।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications