WPL 2025: मुंबई इंडियंस का पहले ही मैच में टूटा दिल, आखिरी गेंद पर मिली हार; दिल्ली कैपिटल्स की जबरदस्त जीत

Photo Credit: X@wplt20
Photo Credit: X@wplt20

MI vs DC Match Report: WPL 2025 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया है। इस तरह DC ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ किया है। पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 19.1 ओवरों में 164 रन पर ढेर हो गई थी। जवाबी पारी में दिल्ली कैपिटल्स ने इस टारगेट पूरे ओवर खेलने के बाद 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिल्ली की ओर से इस जीत की हीरो निकी प्रसाद रहीं

Ad

नेट साइवर-ब्रंट ने की कमाल की बल्लेबाजी

मैच की शुरुआत में मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले खेलते हुए मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को पहला झटका 1 रन के स्कोर पर लगा। हेली मैथ्यूज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। इसके बाद यास्तिका भाटिया भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। उनका विकेट शिखा पांडे ने लिया। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद नेट साइवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 73 रन की अहम साझेदारी निभाई।

नेट साइवर-ब्रंट ने 59 गेंदों पर 80 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 13 चौके शामिल रहे। वहीं, हरमन ने 22 गेंदों पर 44 रन तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। लेकिन इनके आउट होने के बाद टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाया। मुंबई की पूरी टीम 19.1 ओवरों में 164 रन पर ढेर हो गई। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी गेंद पर दर्ज की रोमांचक जीत

टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी अच्छी रही। शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद दोनों बल्लेबाज पवेलियन लौट गईं। शेफाली ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों पर 43 रन बनाए। टीम के अगले दो विकेट भी 16 रन के अंदर गिर गए। मुंबई की टीम फिर से मैच में वापसी करती नजर आई। लेकिन निकी प्रसाद (35) और डेब्यूटेंट सारा ब्राइस (21) की जोड़ी ने अहम पारियां खेलते हुए दिल्ली को जीत के करीब ले गईं। राधा यादव और अरुंधति रेड्डी ने मिलकर आखिरी गेंद पर दिल्ली को 2 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications