Cricket Record: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के रूप में सबसे तेज़ 11 हज़ार रन बनाने वाले टॉप 5 कप्तान 

विराट कोहली
विराट कोहली

शुक्रवार को पुणे के एम.सी.ऐ स्टेडियम में खेले गए तीसरे अंतराष्ट्रीय टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 78 रनों से मात दी और तीन मुकाबलों की श्रृंख्ला को 2-0 से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम सिर्फ 123 रन ही बना पाई।

इस टी20 श्रृंखला से विराट कोहली ने साल 2020 की शानदार शुरुआत की। श्रृंखला के दूसरे मैच में भारतीय कप्तान ने रोहित शर्मा के टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम किया और साथ ही में अंतराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में कप्तान के रूप में अपने 1000 रन पूरे किए।

ऐसा ही एक रिकॉर्ड तीसरे मुकाबले में बना, जब भारतीय कप्तान ने कप्तान के रूप में सबसे तेज़ी से 11000 रन पूरे किए। इसी के साथ विराट कोहली भारत के लिए कप्तान के रूप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं।

आज इस आर्टिकल में हम उन टॉप पांच कप्तानों की बात करेंगे, जिन्होंने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ी से 11000 रन बनाए।

#5 महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में पांचवें स्थान पर आते हैं। धोनी ने कप्तान के रूप में भारत के लिए 11000 पूरे करने के लिए 324 पारियां खेली।

महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए 332 अंतराष्ट्रीय मुकाबलों में कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें से उन्होंने 179 मुकाबले जीते हैं।

#4 एलन बॉर्डर

एलन बॉर्डर
एलन बॉर्डर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर इस सूची में चौथे स्थान पर आते हैं। एलन बॉर्डर ने कप्तान के रूप में ऑस्ट्रेलिया के लिए 11000 पूरे करने के लिए 316 पारियां खेली।

एलन बॉर्डर ने 271 अंतराष्ट्रीय मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया, जिसमें उन्होंने 139 मुकाबले जीते।

#3 ग्रीम स्मिथ

बल्लेबाज़ी करते हुए ग्रेम स्मिथ
बल्लेबाज़ी करते हुए ग्रेम स्मिथ

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ इस सूची में तीसरे स्थान पर आते हैं। ग्रेम स्मिथ ने कप्तान के रूप में दक्षिण अफ्रीका के लिए 11000 पूरे करने के लिए 265 पारियां खेली। \

दक्षिण अफ्रीका के लिए स्मिथ 285 अंतराष्ट्रीय मुकाबलों में कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें से उन्होंने 162 मुकाबले जीते हैं।

#2 रिकी पोंटिंग

बल्लेबाज़ी करते हुए रिकी पोंटिंग
बल्लेबाज़ी करते हुए रिकी पोंटिंग

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग इस सूची में दूसरे स्थान पर आते हैं। रिकी पोंटिंग ने कप्तान के रूप में ऑस्ट्रेलिया के लिए 11000 पूरे करने के लिए 252 पारियां खेली।

रिकी पोंटिंग ने 324 अंतराष्ट्रीय मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया, जिसमें उन्होंने 220 मुकाबले जीते।

#1 विराट कोहली

मैच जीतने के बाद विराट कोहली
मैच जीतने के बाद विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली इस सूची में पहले स्थान पर आते हैं। विराट कोहली ने कप्तान के रूप में भारत के लिए 11000 पूरे करने के लिए सिर्फ 196 पारियां खेली।

कोहली ने अभी तक 169 अंतराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत का नेतृत्व किया हैं, जिसमें उन्होंने 113 मुकाबले जीते हैं।

Quick Links