5 विदेशी खिलाड़ी जो आईपीएल 2021 ऑक्शन में अपनी पुरानी टीमों के द्वारा खरीदे गए

क्रिस मॉरिस और शाकिब अल हसन
क्रिस मॉरिस और शाकिब अल हसन

#3 एडम मिल्ने (मुंबई इंडियंस)

Ad
Ad

आईपीएल में इस सीजन मुंबई इंडियंस के द्वारा खरीदे गए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने के बारे में कम लोग ही जानते होंगे कि वह पहले भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। मुंबई ने साल 2018 में मिल्ने को पेट कमिंस की रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था। दुर्भाग्य से, मिल्ने को उस सीजन में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला और 2019 में वो चोटिल होकर बाहर हो गए थे। हालांकि मुंबई ने एक बार फिर से इस गेंदबाज पर विश्वास जताकर अपने साथ जोड़ा है।

#2 शाकिब अल हसन (कोलकाता नाइट राइडर्स)

शाकिब अल हसन
शाकिब अल हसन

बांग्लादेश के प्रमुख ऑलराउंडर शाकिब अल हसन आईपीएल में 2011 से 2017 तक केकेआर की टीम के अहम सदस्य थे। केकेआर के साथ वो दो खिताबी जीत में टीम का हिस्सा थे। हालांकि 2018 में टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया और ऑक्शन में उन्हें सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम ने खरीद लिया। शाकिब अपने एक साल के निलंबन के कारण आईपीएल 2020 में नहीं खेले थे लेकिन इस साल वह अपनी पुराणी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल में नजर आएंगे। शाकिब को केकेआर ने 3.20 करोड़ में खरीदा है।

Ad

#1 क्रिस मॉरिस (राजस्थान रॉयल्स)

क्रिस मॉरिस
क्रिस मॉरिस

इस साल आईपीएल में 16.25 करोड़ देकर साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को खरीदने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम में एक समय तक मॉरिस काफी कम कीमत में शामिल थे। साल 2015 ऑक्शन में राजस्थान ने मात्र 1.4 करोड़ की धनराशि में अपनी टीम में शामिल किया था और इस बार उन्हें मॉरिस को खरीदने के लिए लगभग 12 गुना अधिक रकम देनी पड़ी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications