टी 20 में सबसे ज़्यादा छक्के मारने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज़ 

छक्का मारते हुए रोहित शर्मा 

साल 2006 में जब भारत ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबला खेला, तब शायद किसी ने यह नहीं सोचा होगा कि आज भारत में इस फॉर्मेट की लोकप्रियता अपने चरम पर होगी। फॉर्मेट के छोटा होने के चलते ज़्यादा से ज़्यादा लोग टी20 क्रिकेट की तरफ आकर्षित हुए हैं।

Ad

शुरुआत से ही टी20 क्रिकेट में छक्कों का अहम योगदान रहा है और भारत के काफी खिलाड़ी अपने छक्के मारने की काबिलियत से इस फॉर्मेट में मशहूर हैं। आज हम उन पांच भारतीय बल्लेबाज़ों की बात करेंगे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में सबसे ज़्यादा छक्के लगाए हैं।

#5 शिखर धवन

शिखर धवन

भारत के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन भारत के लिए सबसे ज़्यादा टी20 छक्के लगाने की सूची में पांचवे स्थान पर आते हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने अपने टी20 करियर में 48 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29.34 की औसत और 132.28 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1291 रन बनाए हैं। शिखर धवन ने अपने करियर के 19.5 % रन छक्कों की मदद से बनाए हैं, जिसमें 42 छक्के शामिल हैं। शिखर धवन के नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में 9 अर्धशतक दर्ज हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 62 गेंदों पर 92 रन है, जो उन्होंने साल 2018 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर बनाया था।

Ad

#4 महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 

पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में दूसरे स्थान पर आते हैं। धोनी ने अपने अंतरष्ट्रीय टी20 करियर में साल 2006 से अब तक 95 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 37.6 की औसत और 126 के स्ट्राइक रेट से 1545 रन बनाए हैं। धोनी ने अपने टी20 करियर के 18% रन छक्कों की मदद से बनाए है, जिसमे 48 छक्के शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय टी 20 मुकाबलों में महेंद्र सिंह धोनी के नाम सिर्फ 2 अर्धशतक दर्ज है और उनका सर्वाधिक स्कोर 36 गेंदों में पांच चौकों और 2 छक्कों की मदद से 56 रन है, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2017 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बनाया था। इस पारी में बनाया गया अर्धशतक धोनी का टी20 में पहला अर्धशतक था, जो उन्होंने 2006 में डेब्यू करने के 11 साल बाद बनाया था।

Ad

#3 विराट कोहली

 

भारतीय वनडे व टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली इस सूची में तीसरे स्थान पर आते हैं। विराट ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में 65 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 49.25 की औसत और 136.1 के स्ट्राइक रेट से 2167 रन बनाए हैं। कोहली ने अपने टी20 करियर के 13%रन छक्कों की मदद से बनाए हैं, जिसमें 48 छक्के शामिल हैं। टी20 में कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 90 रन है, जो उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड के मैदान पर बनाया था।

Ad

#2 सुरेश रैना

सुरेश रैना

बाएं हाथ के टी20 स्पेशलिस्ट सुरेश रैना भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के मरने की सूची में दूसरे स्थान पर आते हैं। सुरेश रैना ने भारत के लिए 78 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29 की औसत और 138 के स्ट्राइक रेट से 1605 रन बनाए हैं। सुरेश रैना ने अपने करियर के 21.6 % रन छक्कों की मदद से बनाए हैं, जिसमें 58 छक्के शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में सुरेश रैना का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101 रन है, जो उन्होंने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ साल 2009 में बनाया था।

Ad

#1 रोहित शर्मा

 

वर्तमान में भारतीय टी20 टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में पहले स्थान पर आते हैं। अपने टी20 करियर में रोहित शर्मा ने 92 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32.6 की औसत और 138.4 के स्ट्राइक रेट से 2288 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर के 26.7 % रन छक्कों की मदद से बनाए हैं, जिसमें 102 छक्के शामिल हैं। रोहित शर्मा इकलौते भारतीय बल्लेबाज़ हैं, जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 में 100 छक्के मारने का रिकॉर्ड है। अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में रोहित शर्मा के नाम 16 अर्धशतक और 4 शतक दर्ज हैं और एक पारी में उनका सर्वाधिक स्कोर 43 गेंदों में 10 छक्कों और 12 चौकों की मदद से 118 रन है, जो उन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम पर बनाया था। इस पारी में शतक मारने के बाद रोहित शर्मा ने भारत के लिए टी20 में सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया था।

Get Cricket News In Hindi Here

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications