5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाए

5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाए
5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाए

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में अगर सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात करें, तो इस मामले में विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम है, जिन्होंने अपने करियर के 398 मैचों में 351 छक्के लगाए। अफरीदी के अलावा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में 300 से ज्यादा छक्के लगाये हैं। गेल के नाम 301 मैचों में 331 छक्के हैं।

अगर वनडे करियर में 200 से ज्यादा छक्के लगाने की बात करें, तो कुल मिलाकर आठ बल्लेबाजों ने अभी तक यह रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें दो भारतीय बल्लेबाज भी शामिल हैं। भारत की तरफ से अभी तक आठ बल्लेबाजों ने वनडे में 100 से ज्यादा छक्के लगाए हैं और सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में भारतीय रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है।

आइये नज़र डालते हैं एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाजों पर:

5 - युवराज सिंह (155 छक्के)

युवराज सिंह
युवराज सिंह

युवराज सिंह ने अपने वनडे करियर में 304 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 14 शतक और 52 अर्धशतकों की मदद से 8701 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने 155 छक्के लगाए और भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वह पांचवें स्थान पर हैं। युवराज सिंह ने दो बार एक पारी में 7-7 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया। यह रिकॉर्ड उन्होंने 2007 में बरमूडा और 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।

गौरतलब है कि युवराज ने अपने 304 में से तीन वनडे एशिया XI की तरफ से भी खेले थे, जिसमें उन्होंने 2 छक्के लगाए थे।

यह भी पढ़ें - 5 बल्लेबाज जिन्होंने भारत की तरफ से टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं

4 - सौरव गांगुली (190 छक्के)

सौरव गांगुली
सौरव गांगुली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपने वनडे करियर में 311 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 22 शतक और 72 अर्धशतक की मदद से 11363 रन बनाये। इस दौरान गांगुली ने 190 छक्के भी लगाए और भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वह चौथे स्थान पर हैं। सौरव गांगुली ने दो बार एक पारी में 7-7 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। यह रिकॉर्ड उन्होंने 1999 में श्रीलंका और 2000 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था।

सौरव गांगुली ने अपने वनडे करियर में 3 मैच एशिया XI की तरफ से भी खेला, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक छक्का लगाया।

3 - सचिन तेंदुलकर (195 छक्के)

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर

भारतीय टीम के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 463 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 49 शतक और 96 अर्धशतक की मदद से 18426 रन बनाये, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। इस दौरान सचिन ने 195 छक्के लगाए और भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वह तीसरे स्थान पर हैं। सचिन ने 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 7 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।

# महेंद्र सिंह धोनी (229 छक्के)

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में 350 वनडे खेले, जिसमें उन्होंने 10 शतक और 73 अर्धशतकों की मदद से 10773 रन बनाये हैं। इस दौरान धोनी ने 229 छक्के लगाए और उनके भारतीय रिकॉर्ड को कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा ने तोड़ा है। धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में 10 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया था।

गौरतलब है कि धोनी ने अपने वनडे करियर के 350 मैचों में 3 मैच एशिया XI क लिए खेला है, जिसमें उनके नाम 7 छक्के हैं।

# रोहित शर्मा (244 छक्के)

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के नाम वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। रोहित ने भारत के लिए अभी तक 227 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29 शतक और 43 अर्धशतक की मदद से 9205 रन बनाये हैं। इस दौरान उन्होंने 244 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा ने एक पारी में 7 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पांच बार बनाया है।

रोहित शर्मा ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16, 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 12, 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 9, 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 और 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 7 छक्के लगाए थे।

Quick Links