आईपीएल इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तान

Shane Warne

#3. रोहित शर्मा (मैच- 89, जीत- 51, हार- 37, टाई- 1, जीत प्रतिशत- 57.31)

Ad
Related image

आईपीएल सीज़न 2013 में रिकी पोंटिंग द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया। कप्तान के रूप में अपने पहले ही आईपीएल में उन्होंने मुंबई को टूर्नामेंट का ख़िताब जिता दिया।

Ad

उस सीज़न में वह 538 रन बनाकर मुंबई की ओर से सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी और उस सीजन के छठे सबसे बड़े रन स्कोरर रहे।

2015 में रोहित ने दोबारा मुंबई इंडियंस को आईपीएल चैम्पियन बनाया। ईडन गार्डन में सीएसके के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और मुंबई को निर्धारित 20 ओवर में 202 के स्कोर तक पहुंचाया। मुंबई ने यह मैच 41 रनों से जीता था।

उसके बाद 2017 में पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 129 जैसे मामूली स्कोर का बचाव कर सिर्फ एक रन से मुंबई को जीत दिलाई। इस समय रोहित विराट कोहली और सुरेश रैना के बाद आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications