5 दिग्गज खिलाड़ी जो IPL 2024 में नजर आएंगे और 2008 में खेले गए उद्धघाटन सीजन का भी हिस्सा थे

आईपीएल का पहला सीजन 2008 में खेला गया था (Pc: Twitter)
आईपीएल का पहला सीजन 2008 में खेला गया था (Photo Courtesy: Twitter)

आज से चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (CSK vs RCB) के बीच मुकाबले से आईपीएल (IPL 2024) के 17वें सीजन का आगाज हो रहा है। विश्व की इस सबसे सफल और महंगी लीग में ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो टूर्नामेंट के पहले सीजन (2008) से लेकर अब तक इसका हिस्सा बने हुए हैं।

Ad

ये खिलाड़ी पिछले 16 वर्षों से अपने प्रदर्शन के जरिये फैंस का मनोंरजन करते आ रहे हैं और इस बार भी उनसे इसी तरह की उम्मीद रहेगी। इस आर्टिकल में हम उन 5 दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करेंगे, जो आईपीएल के पहले सीजन में खेले थे और 17वें सीजन में भी शामिल हैं।

ये 5 खिलाड़ी IPL 2024 में शामिल हैं और पहले सीजन का भी हिस्सा थे

5. शिखर धवन

Mumbai Indians v Chennai Super Kings - IPL T20
Mumbai Indians v Chennai Super Kings - IPL T20

भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल की शुरुआत से इस लीग का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए खेलते हुए किया था और वर्तमान समय में वह पंजाब किंग्स की टीम के कप्तान हैं।

Ad

4. दिनेश कार्तिक

IPL T20 Previews
IPL T20 Previews

भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि आईपीएल 2024 के बाद वह संन्यास ले लेंगे। कार्तिक ने आईपीएल 2008 में हिस्सा लिया था और अपने पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) का हिस्सा रहे थे। 17वें सीजन में कार्तिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे।

Ad

3. एमएस धोनी

IPL 2023: Qualifier 1 - Gujarat Titans v Chennai Super Kings
IPL 2023: Qualifier 1 - Gujarat Titans v Chennai Super Kings

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम इस लिस्ट में शामिल ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। आईपीएल के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले धोनी मौजूदा समय में इस फ्रेंचाइजी के सबसे अनुभवी खिलाड़ी बन चुके हैं। इतने सालों के बाद भी धोनी विकेटों के पीछे अपनी जबरदस्त फुर्ती के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी के दौरान भी धोनी का बल्ला शांत नहीं रहता। हालाँकि, IPL 2024 में धोनी कप्तान नहीं होंगे, बल्कि एक खिलाड़ी के तौर पर नजर आएंगे।

Ad

2. रोहित शर्मा

IPL 2023: Eliminator - Lucknow Super Giants v Mumbai Indians
IPL 2023: Eliminator - Lucknow Super Giants v Mumbai Indians

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के पहले सीजन में डेक्कन चार्जेस का हिस्सा रहे थे। वर्तमान समय में रोहित की गिनती टूर्नामेंट के सबसे सफल खिलाड़ियों में होती है। 2011 में रोहित मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में शामिल हो गए थे और इस सीजन में भी वह इसी फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

Ad

1. विराट कोहली

विराट कोहली (Pc: Twitter)
विराट कोहली (Pc: Twitter)

क्रिकेट जगत के सबसे महानतम खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली का नाम भी इसमें शामिल है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं। कोहली इस टूर्नामेंट के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो शुरुआत से लेकर अब तक एक ही फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। हालाँकि, इतने सालों में वह ट्रॉफी जीतने का स्वाद नहीं चख पाए हैं। पूरी उम्मीद है कि इस बार उनका आरसीबी के लिए ट्रॉफी जीतने का सपना जरूर पूरा होगा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications