5 खिलाड़ी जिन्होंने IPL में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच का ख़िताब जीता है 

क्रिस गेल, एमएस धोनी और रोहित शर्मा
क्रिस गेल, एमएस धोनी और रोहित शर्मा

#3 रोहित शर्मा (18)

Ad
 रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

भारत के उप कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा 18 मैन ऑफ द मैच अवार्ड के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर है। रोहित ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स के साथ की, फिर वे 2011 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े, जहां उन्होंने कप्तानी हासिल करते ही मुंबई को 5 बार आईपीएल विजेता बनाने में अहम रोल निभाया। रोहित आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने मुंबई इंडियन को विजेता बनाने में अहम योगदान दिया है।

Ad

#2 क्रिस गेल (22)

क्रिस गेल
क्रिस गेल

क्रिकेट जगत में क्रिस गेल का एक अलग ही स्थान है, यूनिवर्स बॉस गेल ने समय-समय पर यह साबित किया है कि वह टी20 इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। आईपीएल इतिहास में ऐसा कोई भी रिकॉर्ड ढूंढना बेहद मुश्किल है, जिसमें क्रिस गेल का नाम ना हो।

Ad

उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत 18 बार मैन ऑफ द मैच के अवार्ड पर कब्जा किया है। उनके नाम 150.11 के स्ट्राइक रेट के साथ 4772 रन है, जो विदेशी खिलाड़ियों की सूची में उन्हें तीसरा सबसे अधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी बनाता है।

#1 एबी डीविलियर्स (23)

एबी डीविलियर्स
एबी डीविलियर्स

इस सूची के टॉप पर कोई और नहीं बल्कि सबके चहेते मिस्टर 360 एबी डीविलयर्स हैं ,जिन्होंने रिकॉर्ड 23 बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है। क्रिकेट इतिहास के सबसे कलात्मक खिलाड़ियों में से एक डीविलयर्स हमेशा से आरसीबी का एक अहम हिस्सा रहे हैं और टीम की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर चलते आए हैं। इतने वर्षों में डीविलयर्स ने साबित किया है कि वह कितने बेहतरीन फिनिशर हैं। उनके नाम आईपीएल करियर में 4849 रन है जिसमें 3 शतक और 38 अर्धशतक भी शामिल हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications