#4 रिचर्ड लेवी- 13 छक्के
![रिचर्ड लेवी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/c8241-15775203052263-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/c8241-15775203052263-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/c8241-15775203052263-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/c8241-15775203052263-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/c8241-15775203052263-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/c8241-15775203052263-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/c8241-15775203052263-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/c8241-15775203052263-800.jpg 1920w)
रिचर्ड लेवी साउथ अफ्रीका के एक ताबड़तोड़ बल्लेबाज रहे हैं। लेवी ने 2012 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एक मैच के दौरान 13 जबरदस्त छक्के लगाए थे। इस मैच में अफ्रीका को जीत के लिए 171 रन चाहिए थे।
मैच के दौरान टीम का रन रेट मुश्किल से 10 के नीचे गया होगा क्योंकि लेवी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे थे। इस खिलाड़ी ने सिर्फ 51 गेंदों में 117 रन नाबाद बनाए थे और अपनी टीम को आसान जीत दिलाई थी।
#3 जॉर्ज मुंसी- 14 छक्के
![जॉर्ज मुंसी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/37dde-15775202775499-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/37dde-15775202775499-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/37dde-15775202775499-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/37dde-15775202775499-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/37dde-15775202775499-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/37dde-15775202775499-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/37dde-15775202775499-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/37dde-15775202775499-800.jpg 1920w)
जॉर्ज मुंसी को ज्यादा लोग नहीं जानते होंगे। जॉर्ज स्कॉटलैंड की क्रिकेट टीम का हिस्सा है। कुछ समय पहले ही यह खिलाड़ी काफी ज्यादा चर्चा में आया था। दरअसल, जॉर्ज ने एक मैच में 14 छक्के लगाए थे।
नीदरलैंड के खिलाफ सितंबर 2019 में एक मैच के दौरान जॉर्ज ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। जॉर्ज ने सिर्फ 56 गेंदों में 127 रन नॉट आउट बनाए। इसके बदौलत टीम का स्कोर 252 रन पर पहुंच गया था।