इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का शानदार सफर जारी है और अभी तक आईपीएल के 13वें सीजन में कई हाई वोल्टेज मैच देखने को मिल चुके हैं। जिसमें पूर्व चैंपियन टीमें भी अपने से कम आंकी जा रही टीमों का शिकार बनी हैं। फिर चाहे वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में मिली हार हो या फिर सनराइजर्स हैदराबाद या राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपरकिंग्स को मिली हार हो।
इसी तरह कई और बेहतरीन मैच भी आईपीएल 2020 में सामने आ चुके हैं और इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स जिस तरह का प्रदर्शन कर रही हैं। उसे देखकर तो यही लगता है कि आने वाले समय में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स जैसी मजबूत टीमों की राह आसान नहीं होने वाली है।
इन टीमों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का सबसे बड़ा कारण ये है कि बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। किसी भी टीम के लिए जितना महत्वपूर्ण प्रदर्शन बल्लेबाजों का होता है, उससे कहीं ज्यादा अहमियत गेंदबाजों के प्रदर्शन की होती है। क्योंकि किसी भी टीम को रन चेज करने से रोकने में गेंदबाज ही अहम भूमिका निभाता है। हालांकि कई बार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दौरान गेंदबाजों द्वारा कई ऐसे रिकॉर्ड बन जाते हैं, जिन पर विश्वास करना काफी मुश्किल होता है।
आज हम आपको आईपीएल इतिहास के 5 ऐसे ही सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
#5 इशांत शर्मा
![इशांत शर्मा](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/98adc-16018965810755-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/98adc-16018965810755-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/98adc-16018965810755-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/98adc-16018965810755-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/98adc-16018965810755-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/98adc-16018965810755-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/98adc-16018965810755-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/98adc-16018965810755-800.jpg 1920w)
इस लिस्ट में पांचवां नाम है इशांत शर्मा का, जो मौजूदा समय में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं। इस गेंदबाज ने आईपीएल 2011 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। कोच्चि टस्कर्स केरला के खिलाफ इशांत शर्मा ने अपने 3 ओवर में 12 रन देते हुए 5 विकेट झटके थे। इस दौरान उनकी इकॉनमी 3.60 रही थी। इशांत की इस दमदार गेंदबाजी की वजह से विरोधी टीम 74 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।
#4 अनिल कुंबले
![अनिल कुंबले](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/5f72d-16018968326665-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/5f72d-16018968326665-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/5f72d-16018968326665-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/5f72d-16018968326665-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/5f72d-16018968326665-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/5f72d-16018968326665-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/5f72d-16018968326665-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/5f72d-16018968326665-800.jpg 1920w)
इस लिस्ट में चौथा नाम है भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले का। जिन्होंने साल 2009 में खेले गए आईपीएल में ऐसा प्रदर्शन किया था, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस मैच में कुंबले ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से 3.1 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 1.57 रहा था। अनिल कुंबले की बेहतरीन गेंदबाजी का परिणाम रहा कि राजस्थान रॉयल्स महज 58 रन के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई और आरसीबी को 75 रन से जीत मिली थी।
#3 एडम जैम्पा
![एडम जम्पा](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/37dc8-16018967758944-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/37dc8-16018967758944-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/37dc8-16018967758944-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/37dc8-16018967758944-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/37dc8-16018967758944-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/37dc8-16018967758944-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/37dc8-16018967758944-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/37dc8-16018967758944-800.jpg 1920w)
साल 2016 में खेले गए आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट भी टूर्नामेंट में शामिल रही थी। इस सीजन में पुणे की ओर से एडम जैम्पा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की थी। उन्होंने अपने 4 ओवर में 19 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उनकी इकॉनमी 4 की रही था। हालांकि इस लाजवाब गेंदबाजी के बावजूद उनकी टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
#2 सोहेल तनवीर
![सोहेल तनवीर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/724c5-16018968848392-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/724c5-16018968848392-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/724c5-16018968848392-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/724c5-16018968848392-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/724c5-16018968848392-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/724c5-16018968848392-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/724c5-16018968848392-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/724c5-16018968848392-800.jpg 1920w)
आईपीएल के पहले सीजन की विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स ने अगर इतना लाजवाब प्रदर्शन किया था, तो उसका सबस बड़ा श्रेय जाता है राजस्थान के गेंदबाज सोहेल तनवीर को। इस गेंदबाज ने आईपीएल 2008 के दौरान ही चन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ एक कमाल का रिकॉर्ड बनाया था। दरअसल सीएसके के खिलाफ मैच के दौरान सोहेल तनवीर ने केवल 4 ओवर में 14 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे और विरोधी टीम को 109 रनों के स्कोर पर रोक दिया था और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी।
#1 अल्जारी जोसेफ
![मुंबई इंडियंस की टीम के साथ अल्जारी जोसेफ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/eb6fc-16018969402208-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/eb6fc-16018969402208-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/eb6fc-16018969402208-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/eb6fc-16018969402208-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/eb6fc-16018969402208-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/eb6fc-16018969402208-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/eb6fc-16018969402208-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/eb6fc-16018969402208-800.jpg 1920w)
साल 2008 से 2019 तक सबसे बेहतरीन गेंदबाजी आंकड़े के साथ सोहेल तनवीर नंबर एक पर ही बने हुए थे लेकिन आईपीएल 2019 के दौरान मुंबई इंडियंस के गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने सोहेल तनवीर के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 3.4 ओवर में ही 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे, जो कि आईपीएल इतिहास में किसी भी गेंदबाज द्वारा दिया गया सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई इंडियंस के हाथों 40 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था।