6 बल्लेबाज जिन्होंने 2018 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाया

Image result for Rohit T20I 100 vs England

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का एक और रोमांचक साल सफलतापूर्वक समाप्त हो गया। अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में अफ़गानिस्तान 2018 की उभरती हुई टीम रही। अफगान टीम ने बांग्लादेश, ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड पर विजय प्राप्त की। टी-20 क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान साल 2018 की सबसे सफल टीमें रहीं। वहीं अन्य देशों की टीमों के लिए यह साल मिला जुला रहा।

टी-20 क्रिकेट के एक पारी में मात्र 20 ओवर होते हैं यानी कि महज 120 गेंदे। इसलिए टी-20 क्रिकेट में शतक लगाना बेहद कठिन माना जाता है। लेकिन बल्लेबाज़ों की कलात्मक शैली से आजकल टी20 क्रिकेट में 100 बनाना बहुत सरल कार्य माना जाता है। साल 2018 में केवल छह बल्लेबाजों ने यह कारनामा किया है।

बात करते हैं उन छह बल्लेबाजों की जिन्होंने साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय टी-20 शतक लगाया :


#6.आरोन फिंच - 172 बनाम ज़िम्बाब्वे, हरारे

Image result for Finch 100 vs Zimbabwe

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आरोन फिंच ने अपना अंतरराष्ट्रीय टी-20 पदार्पण 12 जनवरी 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ किया था। दायें हाथ के बल्लेबाज ने अपने पदार्पण मुकाबले में 15 रन बनाए थे। फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक कुल 50 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें 38.67 के औसत से 1663 रन बनाए हैं।

उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 9 अर्धशतक और 2 शतक जड़े हैं। फिंच ने 2018 में जिंबाब्वे के खिलाफ अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय टी-20 शतक बनाया था। उन्होंने 76 गेंदों पर ताबड़तोड़ 172 रन बनाए ताबड़तोड़ 172 रन बनाए थे जिसमें 16 चौके और 10 छक्के शामिल थे।

अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक सर्वाधिक स्कोर के मामले में फिंच, क्रिस गेल (175 रन) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। फिंच ने 2018 में कुल 17 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले खेले जिसमें 40.85 की औसत और 176.41 की स्ट्राइक रेट के साथ 531 रन बनाए। वर्ष 2018 फिंच के करियर का एक अच्छा साल साबित हुआ और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

#5. ग्लेन मैक्सवेल - 103* बनाम इंग्लैंड , होबार्ट

Image result for Maxwell T20I 100 vs England Hobart

ग्लेन मैक्सवेल टी-20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह आक्रामक क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं, और लंबी दूरी के छक्के जड़ने में माहिर हैं। मैक्सवेल अपनी ताबड़तोड़ और मनोरंजक पारी के लिए जाने जाते हैं। 30 वर्षीय मैक्सवेल ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में पदार्पण किया था।

मैक्सवेल ने अब तक अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट के 51 पारियों में कुल 1345 रन बनाए हैं जिसमें 5 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं। मैक्सवेल ने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय टी-20 शतक लगाया था। उन्होंने 58 गेंदों में 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया था।

मैक्सवेल न सिर्फ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हैं गेंदबाजी में भी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट के 40 पारियों में 26 विकेट अपने नाम किए हैं। मैक्सवेल ने 2018 में 19 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले खेले जिसमें 143.75 के स्ट्राइक रेट से 503 रन बनाए।

#4. कॉलिन मनरो : 104 बनाम वेस्टइंडीज, माउंट मौन्गानुई

Image result for Munro 100 vs West Indies

कॉलिन मुनरो न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में पदार्पण किया था, और अपने पदार्पण मुकाबले में 23 रन बनाए थे । मुनरो अपने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। साथ ही उन्हें टी-20 विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है।

कॉलिन मुनरो ने 3 जनवरी 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 104 रन बनाए थे। उन्होंने 53 गेंदों का सामना किया था और 3 चौके 10 छक्के लगाए थे। मुनरो ने न्यूज़ीलैंड के लिए 49 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उनके नाम 33.15 की औसत से 1293 रन दर्ज हैं।

2018 में मुनरो ने 12 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 161.24 की स्ट्राइक रेट के साथ 500 रन बनाए। 2018 में उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़े। वर्ष 2018 उनके अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर के लिए सबसे बेहतरीन साल रहा।

#3. मार्टिन गप्टिल - 105 बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड

Image result for Guptill 100 vs Australia

मार्टिन गप्टिल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। वह न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। गप्टिल ने 2009 में अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में पदार्पण किया था। गप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट पदार्पण भारत के खिलाफ, अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट पदार्पण वेस्टइंडीज के खिलाफ वहीं अंतरराष्ट्रीय टी-20 पदार्पण ऑस्ट्रेलिया खिलाफ किया था।

हालांकि 2016 में 47 मुकाबले खेलने के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, और अब वे एकदिवसीय और टी-20 मुकाबले ही खेलते हैं। उन्होंने 2018 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय टी-20 शतक बनाया था। गप्टिल ने 54 गेंदों पर 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से 105 रन बनाए थे। मार्टिन गप्टिल ने न्यूजीलैंड की तरफ से अब तक कुल 76 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 74 पारियों में 33.91 के औसत से 2272 रन दर्ज है। जिसमें 14 अर्धशतक और 2 शतक भी शामिल हैं। 2018 में उन्होंने 10 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले खेले और 41.00 की औसत से 410 रन बनाए।

#2. केएल राहुल - 101* बनाम इंग्लैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड

Image result for kl rahul 100 vs eng

केएल राहुल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट का एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर माना जाता है। उन्होंने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। केएल राहुल ने 2016 में ज़िम्बाबवे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में पदार्पण किया था। राहुल ने अब तक 25 बार अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं उन्होंने 43.4 के बल्लेबाजी औसत के साथ 782 रन बनाए हैं।

केएल राहुल ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों में अब तक 4 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। राहुल ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टी-20 शतक लगाया था। केएल राहुल 2018 में अंतरराष्ट्रीय टी-20 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।

उन्होंने मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ 187.03 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 101 रन बनाए थे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 54 गेंदों का सामना किया था जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे। भारत यह मैच 8 विकेट से जीता था।

#1. रोहित शर्मा - 100 बनाम इंग्लैंड, 111 बनाम वेस्टइंडीज

Image result for Rohit T20I 100 vs West Indies

रोहित शर्मा एक ऐसा नाम है जो कभी सुर्खियों से दूर नहीं रह सकता। रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। जब भी टी-20 क्रिकेट में शतकों के बात आती है तब उनका नाम सबसे आगे रहता है।

रोहित शर्मा इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। 2018 में एक बार फिर से रोहित शर्मा ने यह साबित किया कि उन्हें दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज क्यों कहा जाता है। रोहित शर्मा ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में पदार्पण किया था। अब तक उन्होंने भारत के लिए 90 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले खेले हैं और 82 पारियों में उनके नाम 2237 रन दर्ज हैं।

उन्होंने 8 जुलाई 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ 100 रन बनाए थे और 6 नवंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ 111 रनों की बेजोड़ पारी खेली थी। 2018 के अपने टी-20 करियर की यह उनकी दूसरी शतकीय पारी थी। रोहित ने अब तक सर्वाधिक 4 अंतरराष्ट्रीय टी-20 शतक बनाए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में एक रिकॉर्ड है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता