#) रविचंद्रन अश्विन
Ad

आईपीएल में रविचंद्रन अश्विन चार टीमों के लिए खेले हैं, जिसमें से दो में वो महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेले और एक टीम के लिए युवराज सिंह के साथ। 2008 से लेकर 2015 तक रविचंद्रन अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ थे और महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेले। इसके बाद 2016 में उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने खरीदा और वहां पर भी धोनी के साथ खेले।
इसके बाद 2018 में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा और अपनी टीम का कप्तान भी बनाया। इसी सीजन में युवराज सिंह भी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले और दोनों साथ में खेलते हुए नजर आए।
Edited by Mayank Mehta