पंजाब किंग्स को निश्चित तौर पर आईपीएल 2022 के लिए मयंक अग्रवाल को अपना कप्तान बनाना चाहिए" - पूर्व खिलाड़ी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया 

मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स ने रिटेन किया है
मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स ने रिटेन किया है

पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में कप्तानी का विकल्प ना खोजने की सलाह दी है। उन्होंने कप्तानी के लिए मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) का समर्थन किया है।

Ad

अपने यूट्यूब चैनल पर चोपड़ा ने सुझाव दिया कि फ्रेंचाइजी को मयंक अग्रवाल को अपना कप्तान बनाना चाहिए और उन्हीं के इर्द-गिर्द टीम बनानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर किसी कप्तान के पास टीम में अपनी पसंद के खिलाड़ी नहीं होते हैं, तो उनके लिए उनका नेतृत्व करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। पूर्व ओपनर ने कहा,

पंजाब किंग्स को ऑक्शन में कप्तान खरीदने की जरूरत नहीं है। उन्हें मयंक अग्रवाल को तुरंत अपना कप्तान नियुक्त करना चाहिए और उनके इर्द-गिर्द टीम का निर्माण करना चाहिए। कप्तान के लिए नेतृत्व करना मुश्किल हो जाता है अगर उसे उसकी पसंद की टीम नहीं दी जाती है।

पंजाब ने ऑक्शन से पहले केवल दो खिलाड़ियों को रिटेन किया। इसमें एक नाम दाएं हाथ के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और दूसरा नाम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का है।

पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी ताकत पैसा होने जा रहा है - आकाश चोपड़ा

मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ और अर्शदीप को 4 करोड़ में रिटेन करने के बावजूद पंजाब के पास 72 करोड़ की पर्स वैल्यू हैं, जोकि अन्य टीमों की तुलना में सर्वाधिक है। चोपड़ा का मानना है कि अधिक धनराशि होने की वजह से फ्रेंचाइजी को फायदा उठाकर एक अच्छी टीम बनानी चाहिए और अगर वे ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो इसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे।

youtube-cover
Ad

चोपड़ा ने आगे कहा,

ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसा पंजाब के पास है और यही उनका सबसे बड़ा फायदा होने वाला है। ये उन पर है, अगर अब भी एक अच्छी टीम नहीं बना पाते।

आपको बता दें कि इस बार का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित होगा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications